Homeआयोजनस्वराभिव्यक्ति कला मंच (रजि.)का भव्य दीपावली मिलन समारोह संपन्न, अनिल वानखेड़े सर्वसम्मति...

स्वराभिव्यक्ति कला मंच (रजि.)का भव्य दीपावली मिलन समारोह संपन्न, अनिल वानखेड़े सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत।

बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–स्थानीय संगीत एवं कला प्रेमी संस्था स्वराभिव्यक्ति कला मंच द्वारा रेणुका रोड स्थित ‘शिव निर्मल’ पर गरिमामय दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि विश्व संगीत दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को एक छोटी-सी पहल के रूप में इस समूह की शुरुआत की गई थी, जो आज महज कुछ ही महीनों में एक वटवृक्ष का आकार ले चुका है और शहर के सभी सुधी श्रोता एवं गायक इससे जुड़ चुके हैं।
समारोह के दौरान संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री अनिल वानखेड़े को संस्था का अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके साथ ही संस्था के सुचारू संचालन हेतु सात सदस्यों की एक कोर कमेटी का भी गठन किया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने संस्था को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
गीत और ग़ज़लों की सजी महफिल
बैठक के पश्चात संगीतमय प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ, जिसमें मंच के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक मधुर गीत और ग़ज़लें प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में भी संस्था इसी तरह के रचनात्मक आयोजन करती रहेगी, जिससे समाज में भारतीय संगीत, कला एवं साहित्य को प्रोत्साहन मिल सके और योग्य प्रतिभाओं को उचित मंच देकर उनका मनोबल बढ़ाया जा सके।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम में श्री प्रशांत जोशी, श्री अविनाश पाटिल, श्री सुदामा इंगले, श्री प्रदीप हनुमंत खेड़कर, श्री शरद पाटीदार, श्री नारायण बेदरकर, श्रीमती स्मिता साहू, श्रीमती लीना मागरे, श्रीमती कल्पना पाटिल, श्रीमती शांति साहू, श्रीमती राखी साहू, श्री सम्राट सोनवणे एवं श्रीमती निशा सोनवणे मुख्य रूप से उपस्थित थे।
आयोजन में श्री रितेश भलेराव, साउंड व्यवस्था संभालने वाले श्री चेतन दुसाने तथा श्री नीलेश पितले की विशेष उपस्थिति रही। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन श्री अनिल वानखेड़े ने किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments