Homeप्रशासनिकबुरहानपुर में हवाई कनेक्टिविटी की ओर बड़ा कदम: कलेक्टर श्री विवेक कुमार...

बुरहानपुर में हवाई कनेक्टिविटी की ओर बड़ा कदम: कलेक्टर श्री विवेक कुमार ने खड़कोद में प्रस्तावित 125 एकड़ की हवाई पट्टी (एयर स्ट्रिप) स्थल का किया निरीक्षण।


बुरहानपुर में हवाई कनेक्टिविटी की ओर बड़ा कदम: कलेक्टर श्री विवेक कुमार ने खड़कोद में प्रस्तावित 125 एकड़ की हवाई पट्टी (एयर स्ट्रिप) स्थल का किया निरीक्षण।
निर्माण प्रक्रिया में पारदर्शिता, सटीकता और शासन की गाइडलाइन का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बुरहानपुर (न्यूज़ ढाबा)–जिले में बुनियादी ढांचे के विकास और हवाई संपर्क (एयर कनेक्टिविटी) को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री विवेक कुमार ने शुक्रवार को जिले के ग्राम खड़कोद पहुंचकर लगभग 125 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित हवाई पट्टी (एयर स्ट्रिप) निर्माण हेतु चिन्हित स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कुमार ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति और प्रारंभिक रूपरेखा की जानकारी ली। उन्होंने प्रस्तावित हवाई पट्टी की तकनीकी डिजाइन, भूमि संबंधी मैपिंग, सीमांकन, रनवे की दिशा और कुल उपलब्ध क्षेत्रफल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि अधिग्रहण से लेकर निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया में शासन की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन किया जाए। उन्होंने कार्य में पूर्ण पारदर्शिता एवं तकनीकी सटीकता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या तकनीकी अड़चन न आए। इसके साथ ही उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय, बेहतर प्रबंधन और योजनाबद्ध तरीके से आगामी कार्यवाही समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिले में हवाई पट्टी के निर्माण से न केवल आपातकालीन सेवाओं और प्रशासनिक आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र के औद्योगिक, व्यावसायिक और पर्यटन विकास को भी नई गति मिलेगी।
इस निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा, एसडीएम श्रीमती पल्लवी पुराणिक, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की अधिकारी सुश्री पदमा रेखा श्रीवास्तव सहित राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments