Homeआयोजनजनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत बुरहानपुर जिले में 4 स्थानों पर होंगे...

जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत बुरहानपुर जिले में 4 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन।

जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत बुरहानपुर जिले में 4 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन भाजपा ने जनजातीय समाज को सम्मान और पहचान देने का संकल्प पूरा कर दिखाया: सांसद ज्ञानेश्वर पाटील

बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–भारतीय जनता पार्टी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में 11 से 18 नवंबर तक पूरे प्रदेश में ‘जनजातीय गौरव सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इस दौरान भाजपा संगठन, प्रदेश सरकार और जनजातीय समाज मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय नायकों के शौर्य, संघर्ष, बलिदान और गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील एवं विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। इस अवसर पर जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, संजय जाधव एवं मोर्चा अध्यक्ष सुभानसिंह चौहान सहित पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

विकसित भारत में जनजातीय समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना उद्देश्य: डॉ. मनोज माने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार ने वर्ष 2021 से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवंबर) को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की ऐतिहासिक शुरुआत की है। भाजपा का उद्देश्य इस आयोजन को केवल औपचारिकता तक सीमित रखना नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की अस्मिता, संस्कृति, लोककला और अधिकारों के प्रति व्यापक जनजागरण कर विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए बलिदान हुए बिरसा मुंडा: सांसद पाटील सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में देश, समाज और जल-जंगल-जमीन पर जनजातीय अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। वे क्रांतिकारी के साथ-साथ महान समाज सुधारक भी थे। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता केवल भाषणों तक सीमित नहीं है; देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आसीन होना समाज के सम्मान और सशक्तिकरण का ऐतिहासिक प्रमाण है।

जनजातीय नायकों के नाम पर हो रहे विकास कार्य: विधायक मंजू दादू विधायक सुश्री मंजू दादू ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर भगवान बिरसा मुंडा के साथ टंट्या मामा, रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह, भीमा नायक, रानी कमलापति और राजा भभूत सिंह जैसे महान जननायकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान दिया। कांग्रेस ने लंबे शासनकाल में इन नायकों की उपेक्षा की, जबकि भाजपा सरकार ने न केवल उन्हें सम्मान दिया, बल्कि उनके नाम पर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं और विकास कार्य भी प्रारंभ किए हैं।

जिले और प्रदेश में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा:

  • जिले में 4 स्थानों पर मुख्य आयोजन: बुरहानपुर जिले के खकनार, नेपानगर, धूलकोट एवं ब्रहमपुर (बुरहानपुर) में प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • 14 नवंबर: जयंती की पूर्व संध्या पर जनजातीय देवस्थानों व प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान और दीप प्रज्ज्वलन होगा। प्रदेश स्तरीय आयोजन जबलपुर में होगा।
  • 15 नवंबर: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सभी जिलों में भव्य सांस्कृतिक जुलूस व रैलियां निकाली जाएंगी। प्रदेश के सभी विद्यालयों एवं छात्रावासों में भी जयंती मनाई जाएगी। (प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम धार में होगा)।
  • 16 एवं 17 नवंबर: जनजातीय छात्रावासों में युवाओं के साथ सीधा संवाद एवं संपर्क अभियान चलाया जाएगा। (16 नवंबर को खंडवा में भी बड़ा प्रदेश स्तरीय आयोजन होगा)।
  • 18 से 20 नवंबर: जनजातीय विकासखंडों के चयनित ग्रामों में ‘जनजातीय गौरव चौपाल’ आयोजित की जाएंगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments