पांडुमल चौराहा स्थित मेडिकल व्यवसाई के घर हुई चोरी का अपराधी पुलिस की गिरफ्त में।
बुरहानपुर( न्यूज़ ढाबा)–पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार। थाना शिकारपुरा पांडुमल चौराहे में हुई चोरी का पुलिस ने किया 07 दिनों में पर्दाफाश
दिनांक 08-03-25 को फरियादी ऋषिराज पिता हंसराज गुजराती उम्र 51 साल अपनी भांजी अश्वनी मेहता के साथ थाना हाजीर आकर बताया कि मेरी बड़ी बहन राजरानी पति स्वर्गीय विजय मेहता निवासी पांडुमल चौराहा शिकारपुरा में रहती है जो दिनांक 04.03.2025 को वाराणसी दर्शन करने हेतु गए थे मेरी भांजी अश्वनी दिनांक 07.03.2025 को रात करीब 9:00 बजे अपने घर से मेरे घर सोने आ गए थी, दिनांक 08.03.25 को फरियादी के मित्र गोपाल देवकर निवासी राजपुरा में फरियादी को फोन कर बताया कि आपकी बहन का घर का दरवाजा आधा खुला हुआ है जब फरियादी वहां गया तो सीढ़ियों के पास उसे ताला टूटा हुआ पडा था फरियादी ने अंदर जाकर देखा तो अलमारियां खुली हुई थी ड्राज के ताले टूटे हुए थे जिसमें रखे सोने एवं चांदी के आभूषण एवं नगदी रुपए कोई अज्ञात बदमाश घर का ताला तोड कर अंदर घुस कर चुरा कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शिकारपुरा पर अपराध क्रमांक 66/2025 धारा
टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर मुखबीर तंत्र की मदद ली गई । घटना स्थल एवं आसपास क्षेत्र मे लगे सीसीटीव्ही फुटेज मे प्राप्त अज्ञात बदमाश के हुलिये के आधार पर अज्ञात आरोपी की पतारसी करते मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की इस हुलिये का व्यक्ति जो चाय की होटल पर काम करता है तथा नया मोहल्ला मे सलाई वाली मस्जिद के पास रहता है। टीम द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर नया मोहल्ला सलाई वाली मस्जिद के पास पहुच कर उक्त हुलिये का व्यक्ति मिला जिससे पुछताछ करते उसने अपना नाम नदीम पिता रईस खान उम्र 22 वर्ष निवासी शमशान घाट के पास रहतपुर शांती नगर भिवंडी जिला थाने महाराष्ट्र का रहने वाला होकर वर्तमान मे सलाई वाली मस्जिद के पास नया मोहल्ला बुरहानपुर मे निवास कर रहा है जिससे चोरी के संबंध मे पुछताछ करते उसके द्वारा उक्त चोरी करना स्वीकार किया जिससे प्रकरण मे गया मश्रुका बरामद किया गया। जिसमे 45500 रूपये नगदी एवं सोने चांदी एवं डायमंड के जेवरात 1354500 रूपये कुल मश्रुका 1400000 रूपये
RELATED ARTICLES

