Homeप्रशासनिकपुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च आमजन में शांति व्यवस्था का विश्वास सुदृढ़...

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च आमजन में शांति व्यवस्था का विश्वास सुदृढ़ हो, उप पुलिस महानिरीक्षक सिमाला हुई शामिल।

बुरहानपुर (न्यूज़ ढाबा)–जिला बुरहानपुर में आगामी त्यौहारो के मद्देनजर आमजन में शांति-व्यवस्था का विश्वास सुदृढ़ करने व पुलिस की पुख़्ता सुरक्षा व्यवस्था का संदेश देने हेतु पुलिस फोर्स द्वारा निकाला गया फ़्लैग-मार्च।

◆.उप.पुलिस महानिरीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद महोदय (निमाड़ रेंज) खरगोन हुए फ़्लैग-मार्च में शामिल।

◆.उप.पुलिस महानिरीक्षक (निमाड़ रेंज) खरगोन द्वारा जिले वासियों को त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का दिया संदेश।

◆.एक दिवसीय दौरे पर आए उप.पुलिस महानिरीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद महोदय (निमाड़ रेंज)खरगौन द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में मीटिंग लेकर त्योहारों के संबंध में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गए आवश्यक दिशा निर्देश।
◆.श्रीमान उप. पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा सीसीटीवी कंट्रोल रूम, 100 डायल कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर प्रभारी को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

◆.फ़्लैग-मार्च पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर शहर के संवेदनशील इलाकों,मुख्य चौराहे से होते थाना क्षेत्रों में निकाला गया।

◆.आगामी त्योहार के लिए बुरहानपुर पुलिस पूरी तरह तैयार। शहर भर में सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से की जाएगी निगरानी असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की निगाह।

◆.पुलिस की टेक्निकल टीम की सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी आपत्तिजनक पोस्ट करने, फॉरवर्ड/लाइक करने वाले तत्वों पर की जाएगी सख़्त कार्यवाही।

◆.जिले भर में लगाए जाएंगे पुलिस के फिक्स पिकेट्स सभी थाना क्षेत्रों पुलिस की मोबाइल एवं बाइक पार्टी करेंगी सतत पेट्रोलिंग।

दिनांक 12 सितंबर 2026 को उप.पुलिस महानिरीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद महोदय (निमाड़ रेंज) खरगोन जिला बुरहानपुर आगामी त्योहार गणेश उत्सव के मद्देनजर शहर में कानून व्यवस्था का जायजा लेने हेतु एक दिवसीय दौरे आए जिनके द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारियों की मीटिंग ली गई एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

श्रीमान के निर्देशन में आगामी त्योहार गणेश उत्सव के मद्देनजर और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुरहानपुर शहर में पुलिस बल के साथ एक प्रभावी फ़्लैग-मार्च निकल गया।

फ़्लैग-मार्च कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर , सुभाष चौक,गांधी चौक ,फूल चौक, शनि मंदिर, बाई साहब की हवेली, पांडूमल चौराहा, कमल चौक,जय स्तंभ, मंडीचौक,चौराहे होते हुए
पुलिस कंट्रोल रूम पर समाप्त हुआ।

इस फ़्लैग-मार्च का उद्देश्य न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था, बल्कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाना था।

उप.पुलिस महानिरीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद महोदय (निमाड़ रेंज) खरगोन ने इस फ़्लैग-मार्च के दौरान कहा कि “हमारी प्राथमिकता शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। इस फ्लेग मार्च के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते है कि पुलिस हर समय और हर स्थिति में जनता के साथ है और किसी भी प्रकार की अशांति या अव्यवस्था को सहन नहीं किया जाएगा।

फ़्लैग-मार्च में उप.पुलिस महानिरीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद महोदय (निमाड़ रेंज) खरगोन , पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी जिला बुरहानपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे , नगर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाह,डीएसपी श्री सुनील दीक्षित, रक्षित निरीक्षक श्री नितेश राठौर,थाना प्रभारी कोतवाली, शिकारपुरा, गणपति नाका ,
लालबाग ,यातायात समस्त थानो के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments