Homeनगर पालिका निगमसिंधी बस्ती स्थित आशीर्वाद किराना पर ग्राहक बनकर पहुंचे निगम अफसर, गोदाम...

सिंधी बस्ती स्थित आशीर्वाद किराना पर ग्राहक बनकर पहुंचे निगम अफसर, गोदाम से एक ट्रॉली प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त।

  • सिंधी बस्ती स्थित आशीर्वाद किराना और गोदाम पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
  • भारी मात्रा में डिस्पोजल कटोरी, प्लेट, ग्लास और चम्मच बरामद; विक्रेता पर जुर्माने की तैयारी

बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–शहर में शासन द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के अवैध भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए नगर पालिक निगम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। सिंधी बस्ती स्थित ‘आशीर्वाद किराना’ और उससे जुड़े गोदाम पर आकस्मिक निरीक्षण कर एक ट्रॉली से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई।

कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करते हुए नगर निगम के सेक्टर अधिकारी अजय कनाड़े सामान्य ग्राहक बनकर दुकान पहुंचे। उन्होंने सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री की मांग की। दुकान में सामग्री उपलब्ध होने और पीछे स्थित गोदाम में भारी स्टॉक होने की पुष्टि होते ही उन्होंने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया।

सूचना मिलते ही सहायक आयुक्त स्वर्णिमा वर्मा निगम अमले के साथ मौके पर पहुंचीं। संयुक्त दल द्वारा दुकान और गोदाम की गहन तलाशी लेने पर भारी मात्रा में डिस्पोजल कटोरी, प्लेट, ग्लास, चम्मच सहित अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद बरामद हुए। सामग्री की मात्रा इतनी अधिक थी कि उसे निगम मुख्यालय लाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग करना पड़ा। संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार चालानी व दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव ने हाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक में पर्यावरण और शहर की स्वच्छता को नुकसान पहुंचाने वाले सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने के कड़े निर्देश दिए थे।

कार्रवाई के बीच उठे सवाल इस बड़ी जब्ती के बाद स्थानीय स्तर पर यह प्रश्न भी चर्चा में है कि कड़े प्रतिबंधों के बाद भी शहर में इतनी बड़ी खेप किस नेटवर्क और ट्रांसपोर्ट माध्यम से पहुंच रही है। प्रशासन द्वारा अब आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) और बाहरी स्रोतों की निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता भी जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments