Monday, February 23, 2026
Homeराजनीतिनरेंद्र तोमर, दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़... विधानसभा चुनाव जीतकर आए BJP के...

नरेंद्र तोमर, दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़… विधानसभा चुनाव जीतकर आए BJP के 12 सांसदों ने छोड़ी संसद सदस्यता !

नरेंद्र तोमर, दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़… विधानसभा चुनाव जीतकर आए BJP के 12 सांसदों ने छोड़ी संसद सदस्यता !

बुरहानपुर (न्यूज ढाबा)–बीजेपी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में प्रचंड जीत हासिल की है. अब बुधवार को बीजेपी ने बड़ा फैसला लिया है. चुनाव में जो सांसद जीतकर आए हैं, उन्होंने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. यानी ये नेता अब विधानसभा के सदस्य बने रहेंगे. बीजेपी के इस फैसले को बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है. चुनाव में जो सांसद जीतकर आए हैं, उन्होंने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. बुधवार को ऐसे 12 सांसदों ने इस्तीफा सौंप दिया है.बता दें कि बीजेपी ने तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई है. जबकि तेलंगाना में आठ सीटें जीती हैं. बीजेपी ने चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में 21 सांसदों को टिकट दिया था. राजस्थान और मध्य प्रदेश में सात-सात सांसदों को चुनाव लड़ाया था. वहीं, छत्तीसगढ़ में चार और तेलंगाना में तीन सांसदों को विधानसभा में टिकट दिया था.

अब बीजेपी हाईकमान ने विधानसभा चुनाव जीते हुए सांसदों से मुलाकात की और संसद सदस्यता छोड़ने का फैसला लिया. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सभी सदस्य इस्तीफा देने के लिए स्पीकर से मिलने पहुंचे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments