बुरहानपुर ब्रेकिंगः खाद्य विभाग की 3 होटलों पर कार्रवाई, एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और बासी सामान नष्ट
बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–खाद्य सुरक्षा विभाग ने 3 होटलों पर कार्रवाई करते हुए एक्सपायरी और बासी सामग्री नष्ट करवाई।
टॉप एंड टाउन कैफे से 50 एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक, फन एंड फ्रूट से 10 किलो मोमोज, आनंद ग्रीन से 25 किलो सब्जी-प्याज नष्ट की गई। दक्षिणाम होटल की फ्रिज में रखी पुरानी सामग्री भी फेंकवाई गई। तीनों को नोटिस जारी किया गया

