Homeधरना प्रदर्शनवंदे मातरम को लेकर कांग्रेस का पलटवार, कलेक्टर को सोपा ज्ञापन, कार्यालय...

वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस का पलटवार, कलेक्टर को सोपा ज्ञापन, कार्यालय पर तोड़फोड़ की कोशिश का आरोप लगाया।

बुरहानपुर (न्यूज़ ढाबा)– जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने जिला कांग्रेस कार्यालय में बिना पूर्व सूचना के नारेबाजी और तोड़फोड़ के प्रयास के मामले को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप मामले में सांसद, विधायक एवं अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञात हो कि भाजपा के द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद सोनिया गांधी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर वंदे मातरम का अपमान करने का झूठा आरोप लगाकर देश भर में कैंडल मार्च निकाल कांग्रेस का विरोध कर रही है इसी मामले को लेकर बुरहानपुर में भी भाजपा के सांसद विधायक और सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने लालबाग रोड स्थित कांग्रेस के बंद कार्यालय पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ करने का प्रयास किया है इसी मामले को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक और वरिष्ठ कांग्रेस जनों के द्वारा एक ज्ञापन जिला कलेक्टर और एसपी को देकर सभी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है ज्ञापन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि 16 अगस्त 2026 को जिला कांग्रेस कार्यालय के बंद कार्यालय पर पहुंच कर बनद होने के बावजूद कुछ लोगों द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के कार्यालय के बाहर नारेबाजी की गई तथा तोड़फोड़ का प्रयास किया गया। कांग्रेस ने इस घटना को आपत्ति जनक और अशोभनीय बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है रिंकू टॉक ने कहा कि घटना के संबंध में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषी व्यक्तियों के विरुद्धतत्काल FIR दर्ज की जाए। साथ ही जिला कांग्रेस कार्यालय एवं कांग्रेस कार्य कर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की गई। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकु टाक, ग्रामीण जिला अध्यक्ष रविन्द्र महाजन नगर निगम की अध्यक्ष श्रीमती अनिता अमर यादव, पूर्व प्रदेश महामंत्री अजय रघुवंशी, वाज़िद इक़बाल ,किशोर महाजन, नगर निगम में उप नेता एडवोकेट उबेद शेख़, मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला पार्षद फहीम हाशमी अब्दुल्ला अंसारी, पार्षद शाहिद बंदा, पार्षद अह्फाज मुज्जु मीर, सहित अन्य पार्षद और कांग्रेस के कार्यकर्ता नेताओ में आसिफ खान, आरिफ खान, हाफिज मंसुरी, जावेद खान, महेंद्र सुरवाड़े, इनाम आंसरी नोमान खान ,विनय शाह, कैलास यावतकर, हुजैफा मुलायम वाला श्रीमती मीनाक्षी महाजन डॉ फ़िरोज़ बैग, सजिद अंसारी, अरुण जोशी महाराज, आशीष भगत चोधरी, आरिफ शेख मंसुरी इदरीस खान, वसीम बक्श इमरान खान, शेख रुस्तम ,कैलाश पाटिल ,पदम चौहान, इदीस खान आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments