Tuesday, February 24, 2026
Homeआयोजनजगमगा उठा ताप्ती नदी का रजघाट एक लाख चोवीस हजार मिट्टी के...

जगमगा उठा ताप्ती नदी का रजघाट एक लाख चोवीस हजार मिट्टी के दीए जलाकर दीपोत्सव मनाया गया !

जगमगा उठा ताप्ती नदी का रजघाट एक लाख चोवीस हजार मिट्टी के दीए जलाकर दीपोत्सव मनाया गया!

बुरहानपुर(न्यूज ढाबा )–मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के अयोध्या स्थित मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा समारोह के चलते बरहानपुर ताप्ती नदी केराजघाट एक लाख आठ हजार मिट्टी के दीए जलाकर दीपोत्सव मनाया गया इसके पूर्व शहर बुरहानपुर एवं ग्रामीण क्षेत्र में प्रभात फेरी के माध्यम से छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से जनता में अलख जगाया गया।

महोत्सव का गौरवशाली क्षण अयोध्या के भव्य मंदिर मे राम लला के विराजमान होने की खुशी मे बुरहानपुर विधायक अर्चना दीदी के सपने को उड़ान और श्री राम की मंदिर मे स्थापना की कल्पना के साकार होने पर आज का दिन सैकड़ों उदाहरण और खुशियों का गवाह बना। मां ताप्ती के तट पर दीदी अर्चना चिटनिस के मार्गदर्शन और जन समूह के सहयोग से एक लाख आठ दीपक जला राम उत्सव से जगमगा दिया। आसमान पर छोड़े कंडिल से आसमां भी सप्तरंगी नजर आया। आज राम के प्रति आस्था और दीपोत्स्व का गवाह बने डेढ़ लाख के आसपास जनमानस ने इस गौरवशाली क्षण को कैमरे मे कैद किया । इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल महापौर माधुरी पटेल पूर्व महापुर अतुल पटेल गंगाराम मार्को कई गणमान्य नागरिक एवं अपार जनसमूह उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments