Homeबुरहानपुरभारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक सम्पन्नसंगठन सर्वोपरी है,समन्वय से कार्यकर प्रत्येक...

भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक सम्पन्नसंगठन सर्वोपरी है,समन्वय से कार्यकर प्रत्येक कार्यक्रम को सक्रियता से पुरा करना होगा. संभागीय प्रभारी श्री सुरेन्द्र जी शर्मा।

भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक सम्पन्न
संगठन सर्वोपरी है,समन्वय से कार्यकर प्रत्येक कार्यक्रम को सक्रियता से पुरा करना होगा. संभागीय प्रभारी श्री सुरेन्द्र जी शर्मा
बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–बुरहानपुर के राजस्थान भवन में भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानपुर की प्रतिमाह होने वाली संगठनात्मक जिला मासिक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में संभागीय प्रभारी श्री सुरेन्द्र जी शर्मा , जिला प्रभारी श्री क्षितिज जी भटट, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने, प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता ,पूर्व केबिनेट मंत्री,प्रदेश कार्य समिति सदस्य,बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी, नेपा विधायक सुश्री मंजु राजेन्द्र दादु, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल,किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज लधवे, जिला महामंत्री सर्वश्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान,संजय जाधव सहित जिला,मंडल,मोर्चा,प्रकोष्ठ पदाधिकारी,जनप्रतिनिधीगण,वरिष्ठ नेतागण आदि उपस्थित थे। 
बैठक में निमाड़ संभाग प्रभारी आदरणीय श्री सुरेंद्र शर्मा जी एवं जिला प्रभारी आदरणीय श्री सतीश जी भाट का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने,आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा एवं विचार.विमर्श किया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं संगठन की मजबूती को लेकर आवश्यक दिशा.निर्देश प्राप्त हुए। पदाधिकारी द्वय ने कहा कि  संगठन की मजबूती, बूथ का सशक्तिकरण और प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी ही हमारी प्राथमिकता है।
बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी मोन ,भाजपा प्रवक्त्ता ,पूर्व केबिनेट मंत्री,प्रदेश कार्य समिति सदस्य,बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी, नेपा विधायक सुश्री मंजु राजेन्द्र दादु  ने भी संबोधित करते हुवे हर घर तिरंगा फहराने, तिरंगा यात्रा निकालने, संत रविदास जी की आने वाली कलश यात्रा , प्रतिमाह होने वाली बैठके, मन की बात कार्यक्रम आदि विषयों पर विस्तापूर्वक जानकारी साझा करते हुवे संगठन शक्ति को सर्वोपरी मानते हुवे बुथ लेबल तक प्रवास ,सक्रियता बडाने की बात कही।
उपरोक्त जानकारी देते हुवे भाजपा मिडिया प्रभारी श्रभ् मुकेश पुर्वे ने बताया कि बैठक में  जिला,मंडल,मोर्चा,प्रकोष्ठ पदाधिकारी,जनप्रतिनिधीगण,वरिष्ठ नेतागण आदि उपस्थित थे।   कार्यक्रम का संचालन एवं आभार जिला महामंत्री श्री चिंतामन महाजन ने माना। इस अवसर पर नवनियुक्त सोशल मिडिया टीम का भाजपाई अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत ,सम्मान किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments