रोटरी क्लब बुरहानपुर प्राइम द्वारा बोहरा समाज के जुलूस का गांधी चौक पर हुआ भव्य स्वागत!
बुरहानपुर (न्यूज ढाबा)–रविवार, 23 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर बोहरा समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान रोटरी क्लब प्राइम के सदस्यों द्वारा गांधी चौक पर जुलूस का हार्दिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बोहरा समाज के शहर आमिल शेख हैदर भाई जमाली साहब ,मोइन आमिल शेख यूसुफ भाई जमाली ,शेख मोहम्मद भाई कोटावाला एवं अमिल मोहम्मदी मोहल्ला लोधीपुरा का शॉल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब प्राइम के अध्यक्ष गेंदालाल प्रजापति, सचिव प्रवीण चापोरकर,पूर्व अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, हुज़ैफा हाशमी, मनोज शाह,कमल कुमार बत्रा ,राजीव सोनी ,मुर्देका अब्बास…..सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस मौके पर सभी ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया और मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि रोटरी क्लब ऑफ बुरहानपुर प्राइम निरंतर सामाजिक सेवा के कार्यों में जुटा रहता है तथा सभी धर्मों के आयोजनों में सहभागिता कर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है ।