Sunday, March 29, 2026
Homeबुरहानपुरभाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस की विजय संकल्प रेली में दहाड़े राष्ट्रीय महासचिव...

भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस की विजय संकल्प रेली में दहाड़े राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय। 50 से अधिक मंच लगाकर कार्यकर्ताओं ने किया रैली का ऐतिहासिक स्वागत।

बुरहानपुर (न्यूज ढाबा)– भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस की विजय संकल्प रेली में दहाड़े मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय।

आज लगभग 11:00 बजे गणपति मंदिर से विजय संकल्प रैली प्रारंभ होकर सिंधीपुरा के रास्ते विभिन्न मार्गो से होती हुई गांधी चौक में आम सभा के रूप में समाप्त हुई। रैली लगभग 1 से डेढ़ किलोमीटर लंबी रही जिसमें हजारों कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया डीजे ढोल ताशो के साथ रैली का ऐतिहासिक स्वागत संपूर्ण रास्तों में विभिन्न मंचों के माध्यम से होता रहा। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संपूर्ण मार्ग में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधानसभा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस, मनोज लधवे, रामभाऊ सोनोने, वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण शेंडे एवं ज्ञानेश्वर मोर उपस्थित रहे।

किशोर पाटिल सुखपुरी जो दो दिन पूर्व हर्षवर्धन चौहान के साथ नजर आ रहे थे आज वह अर्चना चिटनिस के वाहन पर साथ खड़े नजर आए।

गांधी चौक आम सभा में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया। कैलाश विजयवर्गीय ने संक्षिप्त में अपनी बात कही उन्होंने कांग्रेस एवं कमलनाथ को आड़े हाथ लेते हुए खरी खरी सुनाई। बागी प्रत्याशियों पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि जिस पेड़ पर मीठे फल लगते हैं वहां कभी-कभी कीड़े भी पड़ जाते हैं। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी एक विशाल जहाज की तरह है उसमें से 4,5 चूहे के भाग जाने से पार्टी को फर्क नहीं पड़ता, मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है अर्चना चिटनीस ने अपना संक्षिप्त संबोधन में मार्मिक भाषा में कार्यकर्ताओं से वोट की अपील की। मंच संचालन भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री मनोज माने ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments