Sunday, December 14, 2025
Homeबुरहानपुरभाजपा में इस्तीफों का दौर जारी आज पुनः सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों...

भाजपा में इस्तीफों का दौर जारी आज पुनः सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय पहुंच कर जिला अध्यक्ष मनोज लधवे को इस्तीफे सौपे।


भाजपा में इस्तीफों का दौर जारी आज पुनः सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों नेपार्टी कार्यालय पहुंच कर जिला अध्यक्ष मनोज लधवे को इस्तीफे सौपे।

बुरहानपुर (न्यूज ढाबा) भारतीय जनता पार्टी बुरहानपुर में घमासान है कि रुकने का नाम नहीं ले रहा, जिले मे बीजेपी के बागी उम्मीदवार नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान के समर्थन में आज और बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हर्षवर्धन के साथ जाकर भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनोज लधवे को इस्तीफा सोपे। इसके पूर्व सभी पार्टी के बागी वरिष्ठ गण एवं कार्यकर्ता अटल स्मृति पर जाकर अटल जी की समाधि पर नमन किया ,उसके पश्चात इस्तीफे देने जिला अध्यक्ष के पास पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए हर्षवर्धन ने बताया हम संगठन के विरोध में नहीं है हमारा विरोध वर्तमान भाजपा प्रत्याशी से है। चुनाव जीतने के पश्चात हम पुनः स्पष्ट एवं साफ भाजपा बनाएंगे। वही तुष्टीकरण पर बोले हम भोली भाली जनता को बटने नहीं देंगे ।आगे भी इस्तीफों का दौर जारी रहेगा दो से ढाई हजार कार्यकर्ता पदाधिकारी इस्तीफा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देंगे। चुनाव जीतने के सवाल पर उन्होंने कहा हम प्रचंड मतों से यह चुनाव जीत रहे हैं क्योंकि जनता का ही आदेश है मैं जनता के आदेश का पालन कर रहा हूं। इस अवसर पर उनके साथ मनोज तारवाला ,प्रवीण शाहने, महेश सिंह चौहान, विनोद इंगले, विनोद पाटिल एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments