Sunday, December 14, 2025
Homeबुरहानपुरनफीस मंशा खान ने थामा मजलिस का दामन। देर रात टिकट लेकर...

नफीस मंशा खान ने थामा मजलिस का दामन। देर रात टिकट लेकर बुरहानपुर पहुंचे लगभग 10000 युवा मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बड़ी।

नफीस मंशा खान ने थामा मजलिस का दामन। देर रात टिकट लेकर बुरहानपुर पहुंचे लगभग 10000 युवा मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने नफीस मंशा खान का जोरदार स्वागत किया भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बड़ी।

सूत्रों के अनुसार भाजपा की B टीम है AIMIM.

बुरहानपुर (न्यूज ढाबा )– बुरहानपुर दोपहर औरंगाबाद AIMIM सांसद ने दोपहर में प्रेस वार्ता कर बुरहानपुर कांग्रेस के एक बड़े नेता नफीस मंशा खान को अपनी पार्टी AIMIM से बुरहानपुर विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया। लगभग 1 वर्ष पूर्व महापौर के चुनाव संपन्न हुए जिसमें कांग्रेस ने हार का ठीक कर AIMIM पर फोड़ा उस समय यह चर्चा थी कीAIMIM को भारतीय जनता पार्टी ने कूटनीति के तहत मुस्लिम वोट काटने के लिए बी टीम के रूप में महापौर प्रत्याशी खड़ा किया था।अमूमन इसी तरह की चर्चा आज भी राजनीतिक गलियारे में चल रही है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है चुनाव हर रोज नए-नए रंग बदल रहा है। पिछले नगर निगम चुनाव में AIMIM को एक वार्ड से जीत मिली थी तो वहीं नगर निगम महापौर चुनाव में भाजपा की माधुरी अतुल पटेल को 52823 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस की शहनाज अंसारी को 52281 वोट मिले थे। AIMIM के प्रत्याशी जहीर उद्दीन को 10274 वोट मिले थे। माधुरी पटेल महज 542 वोट से चुनाव जीती थीं। अगर तब AIMIM चुनाव में खड़ी नहीं होती तो कांग्रेस जीतती, क्योंकि AIMIM को 10 हजार से अधिक मुस्लिम वोट मिले थे। अब इस बार फिर पार्टी अपना उम्मीदवार खड़ा करने जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments