Homeअपराधविधानसभा चुनाव के पहले पुलिस ने जब्त किया हथियारों के जखीरा,तीन आरोपियों...

विधानसभा चुनाव के पहले पुलिस ने जब्त किया हथियारों के जखीरा,तीन आरोपियों से 20 अवैध हथियार जब्त।

 

बुरहानपुर.–पुलिस की अवैध हथियार सप्लायरों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों से 20 अवैध पिस्टल जब्त किए।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ा जा रहा है। इसी के तहत पिंगली से खकनार की ओर आ रहे 2 आरोपियों को पुलिस ने पांगरी फाटे के पास दबौचा। 08 अवैध देशी पिस्टल एवं एक बजाज प्लेटिना मोटर सायकल जप्त। पूछताछ में अवैध पिस्टल नांदुराकला के रविंद्र डावर से खरीदना बताया। तीसरे आरोपी रविंद्र के पास से 12 अवैध देशी पिस्टल कीमती करीबन 2 लाख रुपए की जप्त |पुलिस ने आरोपी श्याम पिता थान सिंह उम्र 22 वर्ष, निवासी मालगांव, थाना खालवा जिला खंडवा, सुनील पिता मांगीलाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम मालगांव थाना खालवा जिला खंडवा,, रविंद्र पिता प्यारसिंग डादर उम्र 26 वर्ष निवासी नंदूरा कला को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments