Homeबुरहानपुरसांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से निंबोला में बनेगा 13 मीटर चौड़ा...

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से निंबोला में बनेगा 13 मीटर चौड़ा ब्रिज अंग्रेजों के जमाने की पुलिया टूटेगी।

बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)-सांसद और नेपानगर विधायक मंजू दादू ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

  • नवरात्र से शुरू होगा काम, झिरी-शाहपुर हाईवे शुरू होने से घटेगा निंबोला पर ट्रैफिक का दबाव
  • 4 माह में पूरा करने का लक्ष्य
    बुरहानपुर। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर निंबोला में अंग्रेजों के जमाने की करीब 5 मीटर चौड़ी संकरी पुलिया अब जल्द इतिहास बनेगी। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयासों से यहां 13 मीटर चौड़े और ऊंचे नए ब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। नवरात्र से इसका निर्माण शुरू करने की तैयारी है। शुक्रवार को सांसद पाटील एवं नेपानगर विधायक मंजू दादू ने एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ निंबोला ब्रिज तथा झिरी-शाहपुर हाईवे पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के कार्यों का निरीक्षण किया।
    किसानों के लिए एप्रोच रोड, निर्माण के दौरान रहेगा अस्थाई डायवर्जन
    सांसद ने बताया कि नए ब्रिज के साथ एप्रोच रोड का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे किसानों को अपनी कृषि उपज के आवागमन में सुविधा मिलेगी। निर्माण अवधि में यातायात बाधित न हो, इसके लिए निंबोला में अस्थाई डायवर्जन रोड भी बनेगा। नया ब्रिज वर्तमान पुलिया की तुलना में अधिक ऊंचा और चौड़ा होगा। इसके बनने से निंबोला में बार-बार लगने वाले जाम से राहत मिलेगी तथा वाहन चालकों और क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। सांसद, विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि काम गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा किया जाए और निर्माण के दौरान आम लोगों को परेशानी न हो।
    प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
    सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि निंबोला की पुरानी और संकरी पुलिया के स्थान पर आधुनिक ब्रिज की लंबे समय से आवश्यकता थी। इस महत्वपूर्ण कार्य को मंजूरी और गति मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से क्षेत्र में सड़क और आवागमन की सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
    झिरी-शाहपुर हाईवे होगा शुरू, ओवरब्रिज का एक साइड भी खुलेगा
    एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशीष बिरला ने बताया कि निंबोला ब्रिज का निर्माण शुरू होने से पहले झिरी से शाहपुर के बीच बने हाईवे को शुरू किया जाएगा, जिससे निंबोला की ओर आने वाले यातायात का दबाव कम होगा। वहीं निंबोला रेलवे ओवरब्रिज का एक साइड भी जल्द शुरू करने की तैयारी है। नए निंबोला ब्रिज को चार माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रयास रहेगा कि निर्धारित अवधि से पहले ही काम पूरा कर यातायात शुरू कर दिया जाए। इस दौरान पूर्व महापौर अनिल भोसले, मनोज टंडन, भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील, विकास केतवास, गोपाल महाजन,संतोष भोजने,रमेश पाटिल,घनश्याम पाटील, सियाराम भाई, गणेश चौधरी, कमलेश पाटील, पप्पू पाटिल,अशोक पाटील आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments