Homeअपराधआर.के ऑटोडील पार्किंग से ताला काटकर अर्टिका कार चुराने वाले अज्ञात आरोपी...

आर.के ऑटोडील पार्किंग से ताला काटकर अर्टिका कार चुराने वाले अज्ञात आरोपी को गणपति नाका पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बुरहानपुर (न्यूज ढाबा)–आर.के ऑटोडील पार्किंग से ताला काटकर अर्टिका कार चुराने वाले अज्ञात आरोपी को गणपति नाका पुलिस ने किया गिरफ्तार

रैकी कर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से आर्टीकार किमती 07 लाख रूपये की जप्त की गई

घटना का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 22.08.2026 को फरियादी सहजीम खान पिता अब्दुल हफीज खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी जय स्तंभ, बुरहानपुर ने थाना गणपति नाका पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी सफेद रंग की अर्टिका कार मॉडल 2021, क्रमांक MH 47 AS 2405 को RK ऑटोडील में खडी की थी जिसे कोई अज्ञात बदमाश RK ऑटोडील के दरवाजे का ताला कटर से काटकर चुरा कर ले गया। जो कि फरियादी की रिर्पोट पर अज्ञात बदमाशो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 211/2026, धारा 305 (a), 331(4) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया

पुलिस कार्यवाही: घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाह के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी गणपति नाका श्री कमल सिंह पवार द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। दौरान विवेचना घटना स्थल का निरीक्षण, क्षेत्र मे सीसीटीव्ही फुटेज, शहर के विभिन्न क्षेत्रो मे तलाश पतारसी की गई एवं टेक्निकल साक्ष्य एकत्रित किये गये। वैज्ञानिक साक्ष्यो के आधार पर 02 व्यक्तियो को चिन्हित किया गया एवं फुटेज के आधार पर बदमाशो का बस स्टैंड के पास जनता होटल मे आकर रूकना एवं रैकी कर आर्टीका कार चोरी की घटना को अंजाम देना जो पुलिस द्वारा कड़ी दर कडी जोडकर एक आरोपी शेख नासीर अली पिता शेख शाकिर अली को मुंबई कुर्ला से अभीरक्षा में लेकर पूछताछ किए गए जिसमें आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया कि मैंने और मेरे साथी द्वारा आर.के ऑटोडील पार्किंग से ताला काटकर अर्टिका कार चुराई थी। आरोपी शेख नासीर अली को गिरफ्तार कर चोरी गई आर्टीकार किमती 07 लाख रूपये की जप्त की गई। जिसमें एक आरोपी इनायत उल्ला पिता रहमतुल्लाह मुसलमान उम्र 40 वर्ष निवासी कुर्ला फिनिक्स मॉल चाल कुर्ला मुंबई फरार चल रहा है गिरफ्तार आरोपी से घटना के बारे में और पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1.शेख नासीर अली पिता शेख शाकिर अली उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम चांदपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश,अस्थाई, पता- खान कंपाउंड मुंब्रा थाना से टाइगर मुंबई

फरारा आरोपी

2.इनायत उल्ला पिता रहमतुल्लाह मुसलमान उम्र 40 वर्ष निवासी कुर्ला फिनिक्स मॉल चाल कुर्ला मुंबई

जप्त सामग्री

आर्टीका कार किमती 07 लाख रूपये की जप्त की गई

विशेष भूमिका – थाना प्रभारी गणपतिनाका निरी. कमल सिंह पवार, प्र आर 335 संतोष चौहान, प्र आर 94 रफीक खान, प्र आर 361 रामपाल सिंह चौहान, प्र आर 431 गोलू ब्राहम्णे, आर 169 शक्ति सिंह, आर 107 नितेश सपकाडे एवं आर 209 प्रताप सिंह, की सराहनीय भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments