Homeप्रशासनिकसांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सांदीपनी विद्यालय शाहपुर में करेंगे ध्वजारोहणजैनाबाद में पंचायत भवन...

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सांदीपनी विद्यालय शाहपुर में करेंगे ध्वजारोहण
जैनाबाद में पंचायत भवन का लोकार्पण एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत करेंगे वृक्षारोपण!

Oplus_16908288

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सांदीपनी विद्यालय शाहपुर में करेंगे ध्वजारोहण
जैनाबाद में पंचायत भवन का लोकार्पण एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत करेंगे वृक्षारोपण; बुरहानपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–
खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बुरहानपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, सांसद पाटिल सबसे पहले शाहपुर स्थित सांदीपनी विद्यालय परिसर में गरिमामय समारोह के बीच तिरंगा फहराएंगे और विद्यार्थियों तथा उपस्थित नागरिकों को संबोधित करेंगे।
जैनाबाद में नए पंचायत भवन का लोकार्पण
सांदीपनी विद्यालय में ध्वजारोहण के बाद सांसद पाटिल ग्राम पंचायत जैनाबाद पहुँचेंगे, जहाँ वह नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधा रोपेंगे। 
बुरहानपुर के स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत
दिनभर के व्यस्त कार्यक्रम के तहत सांसद बुरहानपुर नगर और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित विभिन्न सार्वजनिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वह क्षेत्रवासियों की समस्याओं को भी सुनेंगे और विकास कार्यों पर संवाद करेंगे।
हर राष्ट्रीय पर्व पर क्षेत्रवासियों के बीच मौजूदगी की परंपरा:
उल्लेखनीय है कि ज्ञानेश्वर पाटिल जब से खंडवा-बुरहानपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए हैं, तब से वह प्रत्येक 15 अगस्त और 26 जनवरी को अपने क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी इलाकों में पहुंचकर जनता, बच्चों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments