Wednesday, February 4, 2026
Homeप्रशासनिकअर्चना चिटनिस की बड़ी सौगात—जिला चिकित्सालय में दो विशेषज्ञ डॉक्टर, लालबाग स्वास्थ्य...

अर्चना चिटनिस की बड़ी सौगात—जिला चिकित्सालय में दो विशेषज्ञ डॉक्टर, लालबाग स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की पदस्थापना

अर्चना चिटनिस की बड़ी सौगातजिला चिकित्सालय में दो विशेषज्ञ डॉक्टर, लालबाग स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की पदस्थापना


बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग में पिछले कुछ महीनों से विशेषज्ञ डॉक्टरों की निरंतर पदस्थापनाएँ हो रही हैं, जिसके क्रम में आज बुरहानपुर जिला चिकित्सालय में दो नए विशेषज्ञ डॉक्टरों तथा उपनगर लालबाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों से स्थानीय नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ और अधिक सुगम होंगी।
*स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास*
ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व ही श्रीमती चिटनिस के निरंतर प्रयासों से जिला चिकित्सालय को 4 एनेस्थीसिया चिकित्सा अधिकारी और एमडी मेडिसिन चिकित्सकों की पदस्थापना की गई थी। इसके बाद अब एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ और एमडी कम्यूनिटी मेडिसिन की पदस्थापना से स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और अधिक विस्तृत हुआ है। इस निरंतरता से स्पष्ट है कि जिले में चिकित्सा सुविधा मजबूत करने की दिशा में लगातार डॉक्टरों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
*नए नियुक्त विशेषज्ञ डॉक्टर*
डॉ. इकराम उल हक — एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय। डॉ. नयन मालवीय — मानसिक रोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय।। डॉ. पल्लवी मंडलोई — एमडी कम्यूनिटी मेडिसिन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लालबाग। इन विशेषज्ञों की नियुक्ति से जिले में गंभीर रोगों, मानसिक स्वास्थ्य तथा समुदाय आधारित स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार की अपेक्षा है।
*बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ हमारी प्राथमिकता*
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि वे बुरहानपुर जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर शासन स्तर पर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने और जिला चिकित्सालय को उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
श्रीमती चिटनिस ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला का विशेष आभार व्यक्त किया और कहा कि इन नियुक्तियों से बुरहानपुर और लालबाग दोनों क्षेत्रों में उपचार सेवाएँ सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगी। सरकार द्वारा लगातार डॉक्टरों की पदस्थापना किया जाना बुरहानपुर के नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है।
*स्थानीय स्तर पर ही मिलेगी बेहतर सुविधा*
इन नियुक्तियों के बाद मरीजों को अब बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी। जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञों की संख्या बढ़ने से उपचार की गति और गुणवत्ता में सुधार होगा, वहीं लालबाग क्षेत्र को भी महिला चिकित्सक की उपलब्धता से विशेष लाभ मिलेगा।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि वे स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए भविष्य में भी लगातार प्रयास करती रहेंगी, ताकि बुरहानपुर के नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments