Thursday, February 5, 2026
Homeबुरहानपुरसांसद पाटील के प्रयास से किसानों के खाते में आएगी मुआवजा राशि...

सांसद पाटील के प्रयास से किसानों के खाते में आएगी मुआवजा राशि 6 सितंबर को अंतरित होंगी राशि।

सांसद पाटील के प्रयास से किसानों के खाते में आएगी मुआवजा राशि 6 सितंबर को अंतरित होंगी राशि।

बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–जिले में मई-जून 2025 में आए आंधी और तूफान के कारण भारी फसल नुकसान हुआ था। इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शासन द्वारा कुल 5 करोड़ 21 लाख 84 हजार 571 रुपए की फसल नुकसानी राहत राशि स्वीकृत की गई है। यह राहत राशि 6 सितंबर 2025 को सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरण की जाएगी। इस योजना के तहत जिले के कुल 456 प्रभावित किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। उल्लेखनीय की सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल किसानों को राहत राशि मिले इसके लिए सतत प्रयासरत थे।

लाभार्थी किसान

* बुरहानपुर तहसील: 33 ग्रामों के 433 किसान

* नेपानगर तहसील: 5 ग्रामों के 23 किसान

सांसद पाटील ने कहा कि राहत राशि से किसानों को पुनः आर्थिक रूप से मजबूत होने में सहायता मिलेगी। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार किसानों के हित में सदैव तत्पर है और आपदा की घड़ी में हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राहत राशि जारी करने के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री,केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना जी का आभार माना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments