खंडवा लोकसभा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की पहल नेपानगर रेलवे अंडरपास के ड्राइंग को मिली स्वीकृति, फरवरी में शुरू होगा कार्य।
बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–नेपानगर के मातापुर बाजार में रेलवे गेट के पास प्रस्तावित अंडरपास का काम जल्द शुरू होगा। खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से यह सौगात नगरवासियों को मिली है। सांसद श्री पाटील ने बताया कि रेलवे द्वारा अंडरपास का टेंडर जारी किया जा चुका था। अंडरपास की ड्राइंग स्वीकृत नहीं होने से संबंधित निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य शुरू नहीं किया गया था। इसे लेकर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की गई और अब इसके ड्राइंग को भी स्वीकृति मिल गई है, फरवरी में इसका काम शुरू हो जाएगा।
RELATED ARTICLES

