Saturday, January 10, 2026
Homeबुरहानपुरतारामंडल थीम बनी आकर्षण का केंद्र, शनिवार रात 8000 लोगों ने दर्शन...

तारामंडल थीम बनी आकर्षण का केंद्र, शनिवार रात 8000 लोगों ने दर्शन किए। रिद्धि सिद्धि युवा गणेश मंडल इंदिरा कलोनी b सेक्टर । ताप्ती सेवा समिति ने दिया प्रथम पुरस्कार।

तारामंडल थीम बनी आकर्षण का केंद्र, शनिवार रात 8000 लोगों ने दर्शन किए। रिद्धि सिद्धि युवा गणेश मंडल इंदिरा कलोनी b सेक्टर।

ताप्ती सेवा समिति ने दिया प्रथम पुरस्कार।

बुरहानपुर ( न्यूज़ ढाबा)– रिद्धि सिद्धि युवा गणेश मंडल के इंजीनियर साथियों ने मिलकर इस बार नवाचार किया है,रिद्धि सिद्धि युवा गणेश मंडल के मेंबर राज नागड़ा ,अंशुल कपड़िया , दर्शन सोनी , देव जोशी ,करण महानीपी, पियूष चौधरी ,पीयूष पाटिल ,आनंद जायसवाल ,कृष जायसवाल ,गौरव अग्रवाल ,नितेश शाह ,अभिषेक जैन ,सचिन शाह,काश चंदेल,अथर्व कुलकर्णी ,ओम जायसवाल, ने मिलकर  गणेश मंडल द्वारा गणेश पंडाल में तारामंडल की थीम बनाई गई है, जिसमें आधुनिक लेजर बीम द्वारा आकर्षक आकृतियां बन रही है पंडाल की छत पर रोबोट तैरता नजर आ रहा है, गणेश पंडाल पूर्ण रूप से तारामंडल में परिवर्तित हो गया है, बुरहानपुर शहर की जनता का सैलाब तारामंडल थीम देखने के लिए उमड़ पड़ा है।

20 लगातार 4 वर्षों से सामाजिक संगठन ताप्ती सेवा समिति व्दारा बुरहानपुर में गणेश गौरव प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा इस क्रम में वर्ष 2024 का प्रथम पुरस्कार रिद्धी सिद्धी गणेश मंडल इंदिरा कॉलोनी को तो तृतीय पुरस्कार हिंदू रक्षा गणेश उत्सव समिति रास्तीपुरा को और द्वितीय पुरस्कार शंभू शिव गणेश उत्सव समिति सिलमपुरा को दिया गया। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष सरिता भगत ने बताया शहर में विराजित पंडालों में विराजमान प्रतिमाए, पंडालों का डेकोरेशन और महत्वपूर्ण रुप से समिति के प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण और जनजागृति के लिए झांकी आदि माध्यम से दिया जाने वाला संदेश उपरोक्त बिन्दुओं के आधार पर समिति का चयन किया गया है। समिति सचिव धर्मेंद्र सोनी और उपाध्यक्ष प्रेमलता सांकले ने विजेता समितियों को शुभकामनाएं प्रेषित कि वही संरक्षक राजीव खेडकर और मिडिया प्रभारी अताउल्लाह खान ने शिल्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समिति सदस्यता अभियान प्रभारी विवेक हकीम ने कहा गणेश मंडल व्दारा गणेश स्थापना और कार्यक्रम एक सामुहिक प्रयास है जो गणपति उत्सव के दौरान योजनाबद्ध तरीके से दिखाई देता है जो समाज में महत्वपूर्ण संदेश देता जिसमें रिद्धी सिद्धी गणेश मंडल के अधिकतर युवा कार्यकर्ता इंजीनियर हैं विगत छः माह से झांकी बनाने पर कार्य कर रहे हैं प्रतिफल स्वरूप उनके व्दारा चंद्रयान और अंतरिक्ष की बनाई गई झांकी युवाओं के लिए विज्ञान के महत्व को समझने में मददगार साबित हो रही। हिंदू रक्षा गणेश उत्सव समिति रास्तीपुरा व्दारा खाटु श्याम बाबा की सुंदर झांकी और शंभू शिव गणेश उत्सव समिति सिलमपुरा के मंडल में सफाई व्यवस्था के साथ भगवान केदारनाथ की मनोरम आकर्षित झांकी के माध्यम से दि जाने जानकारी एक महत्वपूर्ण संदेश है। इस अवसर पर ज्योति सोनी अजय राठौर पुनित साकले विजय राठौड़ और समिति सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments