Sunday, March 29, 2026
Homeबुरहानपुर(न्यूज ढाबा)–भाजपा ने पूर्व महापौर अतुल पटेल को महाराष्ट्र के मुर्तिजापुर विधानसभा...

(न्यूज ढाबा)–भाजपा ने पूर्व महापौर अतुल पटेल को महाराष्ट्र के मुर्तिजापुर विधानसभा का प्रभारी बनाया! 4, 5 और 6 सितंबर को विधानसभा में पहुंचकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात !

भाजपा ने पूर्व महापौर अतुल पटेल को महाराष्ट्र के मुर्तिजापुर विधानसभा का प्रभारी बनाया! 4, 5 और 6 सितंबर को विधानसभा में पहुंचकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात !

बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ लेने के लिए उन्हें महाराष्ट्र चुनाव में प्रभारी बनाया है। इसके तहत बुरहानपुर के पूर्व महापौर अतुल पटेल को महाराष्ट्र की मुर्तिजापुर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि भाजपा अपने अनुभवी कार्यकर्ताओं को मप्र से महाराष्ट्र भेज रही है। वहां चुनाव होने वाले हैं। पूर्व महापौर अतुल पटेल को मुर्तिजापुर विधानसभा का प्रभार दिया गया। इससे पहले एक बार वह महाराष्ट्र अकोला के प्रभारी भी रह चुके हैं। वह 4 सितंबर से भ्रमण पर रहेंगे। 4, 5, 6 सितंबर को भाजपा पदाधिकारियों सहित टिकट के दावेदारों से मिलेंगे। साथ ही पन्ना एवं बूथ समितियों के कार्यकर्ता की बैठक लेंगे।

*श्री पटेल नागपुर बैठक में भी हुए शामिल*

महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव नवंबर, दिसंबर तक संपन्न हो जाएंगे। इसलिए केंद्रीय अथवा प्रदेश स्तर से महाराष्ट्र की किसी एक विधानसभा में वहां के पदाधिकारी कार्यकर्ता, नेता को सभी के साथ अपना मार्गदर्शन अपना अनुभव साझा करना है और भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी है। इसे लेकर ही विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी पूर्व महापौर अतुल पटेल को सौंपी गई है। वह 31 अगस्त को नागपुर के बोगन विला बैंक्वेट्स भारत पैट्रोलियम स्टेशन के सामने नंदनवन नागपुर में आयोजित हुई बैठक में भी शामिल हुए। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, महाराष्ट्र प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, मध्य प्रदेश के संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, तेलंगाना के संगठन मंत्री चंद्रशेखर, विदर्भ प्रदेश मंत्री डॉ उपेंद्र कोठेकर, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल आदि भी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments