Sunday, March 22, 2026
Homeबुरहानपुरयुवाओं के लिए अग्निवीर से अच्छा विकल्प नहीं, फैलाई है गलत भ्रांतियां,...

युवाओं के लिए अग्निवीर से अच्छा विकल्प नहीं, फैलाई है गलत भ्रांतियां, फ़ौज की 25 साल की नोकरी पूरी कर लौटे सत्येंद्र मिश्रा !

युवाओं के लिए अग्निवीर से अच्छा विकल्प नहीं, फैलाई है गलत भ्रांतियां, फ़ौज की 25 साल की नोकरी पूरी कर लौटे सत्येंद्र मिश्रा !

बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–मेरे 25 साल की फ़ौज की नोकरी में कई चुनोतियाँ आई, लेकिन हमने डटकर मुकाबला किया। वहीं बॉर्डर पर भी देशभक्ति और मुस्तेदी के साथ जिम्मेदारी निभाई है। अग्निवीर को लेकर भ्रांतियां फैलाई गई है, जबकि ये सबसे अच्छी योजना है।

यह कहना है हैदराबाद से फ़ौज की 25 साल की नोकरी पूरी करके लौटे सत्येंद्र मिश्रा का। उन्होंने कहा युवाओं को आगे आकर इसका लाभ लेना चाहिए। कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज ने स्टेशन पर भव्य स्वागत कर शहर के विभिन्न मार्गों से खुली जीप में रैली निकाली। यहाँ सभी ने राष्ट्रगान किया।

महापौर बोली, बुरहानपुर का सपूत लौटा है

गुरुवार सुबह 8 बजे रेल्वे स्टेशन पर महापौर माधुरी पटेल, निगमाध्यक्ष अनिता यादव, कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी, गौरी शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रुद्रेश्वर एंडोले, पार्षद गौरव शुक्ला मौजूद थे। महापौर पटेल ने बोला बॉर्डर पर देशसेवा करके शहर का सपूत लौटा है, ये हमारे लिए गर्व की बात है। निगमाध्यक्ष अनिता यादव बोली हमें गर्व है बेटे सतेन्द्र पर, जिसने जिम्मेदारी के साथ अपना मातृभूमि के प्रति कर्तव्य निभाया।

ब्राम्हण समाज का गौरव है सत्येंद्र मिश्रा

समाज के प्रवक्ता संजय दुबे ने बताया रेल्वे स्टेशन पर पत्नी ममता ने तिलक किया, तो सत्येंद्र ने पिता शैलेन्द्र मिश्रा के पैर छुए। यहाँ समाज के प्रो. विजय दीक्षित, डॉ. आनंद दीक्षित, नन्हें शुक्ला, श्रीकांत अवस्थी, प्रकाश तिवारी, संजय दुबे, प्रफुल तिवारी, राजेश मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, राकेश शुक्ला, अजय दुबे, सुनील अग्निहोत्री, संतोष मिश्रा, शैलू मिश्रा, रजनीकांत तिवारी, कैलाश तिवारी, किशोर तिवारी, आदि मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments