Thursday, February 5, 2026
Homeबुरहानपुरजब प्रदेश अध्यक्ष बने तब कहां था कोई मेरे स्वागत के बैनर...

जब प्रदेश अध्यक्ष बने तब कहां था कोई मेरे स्वागत के बैनर पोस्टर नहीं लगाएगा, कार्यकर्ताओं बहुत आत्मीयता से मिलते थे प्रभात झा।

जब प्रदेश अध्यक्ष बने तब कहां था कोई मेरे स्वागत के बैनर पोस्टर नहीं लगाएगा, कार्यकर्ताओं बहुत आत्मीयता से मिलते थे प्रभात झा।
भाजपा कार्यालय में आयोजित किया श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम!

बुरहानपुरनर (न्यूज़ ढाबा)–भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय प्रभात झा के निधन पर मंगलवार को सुंदर नगर स्थित भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि व शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष, बुरहानपुर, नेपानगर विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज माने ने कहा- मैं युवा मोर्चा महामंत्री रहते परेठा में झा जी से मिला था। कार्यकर्ताओं के प्रति उनकी आत्मीयता देखकर प्रभावित हुआ था। वो कार्यकर्ताओं को सिर्फ कार्यकर्ता नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्य की तरह व्यवहार करते थे। विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा- एक कार्यकर्ता में कितने सारे गुण होते है। कितने व्यक्ति के आयाम होते है। इसका उदाहरण मल्टीलेवल पर्सनॉलिटी का प्रभात जी से अच्छा मध्यप्रदेश में नहीं देखा है। उनका परिवार ग्वालियर में था और वो भोपाल में सेवाएं देते रहते थे। हम एक दिन भी घर से दूर नहीं रह पाते, वो महीनों परिवार से दूर रहते थे। सभी को पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्राफ ने भी संबोधित किया। सभा के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, विधायक अर्चना चिटनिस, विधायक मंजू दादू, महापौर माधुरी अतुल पटेल, महामंत्री चितामन महाजन, कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक, संभाजी सगरे, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्राफ, उपाध्यक्ष उमा कपूर, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी, अश्विन शिवहरे, अरुण पाटिल, प्रकाश कानूगो, किशोर शाह, मंडलाध्यक्ष रूद्रेश्वर एंडोले, महेंद्र राठौर, अक्षय मोरे, स्वर्ण सिंह बर्ने, चेतना रावतोले, ममता दुबे, स्नेहा पूर्व, स्वर्णा पाटिल, पार्षद आशीष शुक्ला, अशोक महाजन, दिनेश धारे, रवि काकड़े, नरेश हसनंदानी सहित अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments