11.3 C
New York
Monday, April 21, 2025

Buy now

ब्रेकिंग
बुरहानपुर पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय फ्राड गैंग का पर्दाफाश थाना लालबाग पुलिस मे फ्राड के मामले मे किया बडा खुलासा।सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की नर्मदा परिक्रमा का शुक्रवार को समापन ओंकार पर्वत की परिक्रमा कर माँ नर्मदा का पूजन बाबा भोलेनाथ का करेंगे जलाभिषेक।130 करोड रुपए की जलआवर्धन योजना 7 साल भी अधूरी,लकवा ग्रस्त सिस्टम कब सुधरेगा, RTI कार्यकर्ता ने ली कोर्ट की शरण।अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर के विरुद्ध थाना खकनार की प्रभावी कार्यवाही। 18 पिस्टल जप्त, उत्तर प्रदेश बिजनौर का राजू धराया।खंडवा सांसद का बुरहानपुर के बाशिंदों को एक बड़ा तोहफा आज से रुकेंगी एक ओर ट्रेन पुणे के लिए।

जिले में विभिन्न आयोजनों के लिए भाजपा ने किया तीन टोलियों का गठन ! 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से शुरू होंगे आयोजन, 6 जुलाई तक चलेंगे

जिले में विभिन्न आयोजनों के लिए भाजपा ने किया तीन टोलियों का गठन !

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से शुरू होंगे आयोजन, 6 जुलाई तक चलेंगे

बुरहानपुर (न्यूज ढाबा)–केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी देशभर में विभिन्न आयोजन की शुरुआत करने जा रही है। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने ने तीन कार्यक्रम टोलियों का गठन किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने ने बताया- प्रमुख तीन आयोजन के लिए 12 पदाधिकारियों को टोलियों में शामिल किया है। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए चार-चार पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने ने बताया- 21 जून पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। योग दिवस के लिए भाजपा के जिला मंत्री संभाजी सगरे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, पूर्व नपाध्यक्ष राजेश चौहान, सोनू भावसार को नियुक्त किया है। 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के लिए जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, सुभानसिंह चौहान, राहुल जाधव और किशोर पाटिल को नियुक्त किया है। 25 जून को आपातकाल दिवस के लिए वरिष्ठ बलराज नावानी, जिला उपाध्यक्ष विपुल कानूगो, आदित्य प्रजापति और संतोष राखेंडे को टोली में नियुक्त किया है।

*एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम 23 जून से*

जिला मीडिया प्रभारी संजय वारुड़े ने बताया- भारतीय जनता पार्टी जिले में 6 जुलाई तक विविध कार्यक्रम कराएगी। 21 जून को मंडल स्तर पर, सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ जिला स्तर पर योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। 23 जून को जिले के प्रत्येक बूथ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का स्मृति दिवस मनाया जाएगा। जिला स्तर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी पर गोष्ठी का आयोजन होगा। इसी दिन से एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण करेंगे। यह आयोजन 6 जुलाई तक बूथ स्तर पर किया जाएगा। 25 जून को आपातकाल का काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 30 जून को जिलेभर में कार्यकर्ता मन की बात का लाइव प्रसारण सुनेंगे।

 

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!