Monday, March 30, 2026
Homeबुरहानपुरजनता द्वारा जांचा, परखा और प्रमाणित हैं हमारा प्रत्याशी, 40 साल से...

जनता द्वारा जांचा, परखा और प्रमाणित हैं हमारा प्रत्याशी, 40 साल से जुड़ा हैं जनता से -धुलकोट मंडल में हुई भारतीय जनता पार्टी की बैठक!

जनता द्वारा जांचा, परखा और प्रमाणित हैं हमारा प्रत्याशी, 40 साल से जुड़ा हैं जनता से
-धुलकोट मंडल में हुई भारतीय जनता पार्टी की बैठक
बुरहानपुर( न्यूज ढाबा)–सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के धुलकोट मंडल में भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें खंडवा लोकसभा प्रत्याशी श्री ज्ञानेश्वर पाटिल को विजय बनाने पर रणनीति तय की गई।


भाजपा जिला अध्यक्ष श्री डाॅ. मनोज माने ने कहा- अब समय आ चुका है। सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता कमर कस लें। हमारा प्रत्याशी जनता द्वारा प्रमाणित है। जनता द्वारा जांचा और परखा हुआ है। 40 साल से जनता से जुड़ा हैं। 10 साल जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। ढाई साल सांसद रहकर जनता का दिल जीता। अब कार्यकर्ता बूथ जिताओ अभियान के अंतर्गत अपने-अपने बूथों पर डट जाएं। चुनाव पूरा होने तक महिला, युवा, खिलाड़ी सहित अन्य मतदाओं से मिले। सभी से भाजपा और मोदीजी के लिए समर्थन मांगे। हितग्राहियों को एम्बेसेडर बनाएं। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करें। भारत विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है। आने वाले दिन बहुत स्वर्णीम है। बैठक को विधायक मंजू दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, पूर्व महापौर अनिल भोसले सहित अन्य ने संबोधित किया। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी दिलीप श्रॉफ, मंडल अध्यक्ष दीपक सोलंकी, प्रदीप जाधव, दिनेश गोलकर, मनोज टंडन, गजेंद्र पाटिल, गनसिंह पटेल , अनिल वानखेड़े सहित अन्य उपस्थित रहे।
*खुद को ज्ञानेश्वर पाटिल मानकर जनता के बीच जाएं*
भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा- जितना ताकत हो लगाएं। खुद को ज्ञानेश्वर पाटिल मानकर जनता के बीच जाएं। सिर उंचाकर अपने काम बताएं। देश में हमने जो परचम लहराया है। जो आगे भी करने वाले है। उससे हर व्यक्ति खुश है। आज विश्व भी भारत को मानने लगा है। आर्थिक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य नीतियों को सराहने लगा है।
*भगोरिया पर्व में भाजपा अध्यक्ष व प्रत्याशी ने मांदल बजाकर किया पारम्परिक नृत्य*
धुलकोट में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने धुलकोट के भगोरिया पर्व में शामिल हुए। यहां जनजातीय समाजजन ने प्रत्याशी श्री पाटिल और अध्यक्ष श्री माने को गुलाल लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री माने और प्रत्याशी श्री पाटिल ने मांदल बजाकर पारम्परिक नृत्य किया।
संजय वारुड़े भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, बुरहानपुर!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments