Monday, March 30, 2026
Homeबुरहानपुरविकसित भारत (वीडियो वैन) मोदी रथः भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. श्री माने ने...

विकसित भारत (वीडियो वैन) मोदी रथः भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. श्री माने ने दिखाई हरी झंडी!

विकसित भारत (वीडियो वैन) मोदी रथः भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. श्री माने ने दिखाई हरी झंडी ।

बुरहानपुर-नेपानगर विधानसभा में भ्रमण करेगा मोदी रथ, पिछले 10 साल में किए भाजपा के विकास काम स्क्रीन पर दिखाएगा

बुरहानपुर(न्यूज ढाबा)–मंगलवार सुबह 10 बजे लालबाग रेलवे स्टेशन के पास से दो विकसित भारत (वीडियो) मोदी रथ रवाना किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. श्री मनोज माने जी ने पूजन कर रथ को हरी झंड़ी दिखाई।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. श्री मनोज माने जी ने कहा- यह मोदी रथ बुरहानपुर और नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगा। रथ में बड़ी वीडियो स्क्रीन लगाई गई है। जिसमें देशभर के वह सभी छोटे-बड़े विकास काम दिखाए जाएंगे, जो पिछले 10 साल में भाजपा और मोदी जी द्वारा कराए गए हैं। यह रथ शहर और गांव के हाट बाजार सहित प्रमुख चैराहों पर भ्रमण करेगा। यह रथ करीब 12 दिन तक दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जाएगा। किसान मोर्चा के सुनिल वाघे को यात्रा का जिला प्रभारी बनाया गया है। जिला प्रभारी सुनिल वाघे ने बताया- इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री किशोर शाह जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री आदित्य प्रजापति जी, डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष श्री रुद्रेश्वर एंडोले जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री पंकज नाटानी जी, श्री महेंद्र कामले जी, श्री दिलीप भाई जी, श्री वामन मोटे जी सहित अन्य उपस्थित रहे। जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय वारुड़े ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments