Monday, March 30, 2026
Homeबुरहानपुरभारतीय जनता पार्टी एवं शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर ज्ञानेश्वर पाटिल...

भारतीय जनता पार्टी एवं शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर ज्ञानेश्वर पाटिल में अपना भरोसा जताया।

भारतीय जनता पार्टी एवं शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर ज्ञानेश्वर पाटिल में अपना भरोसा जताया।

बुरहानपुर (न्यूज ढाबा)–आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पुनः ज्ञानेश्वर पाटिल पर अपना भरोसा जताया हालांकि आपको बता दे भारी विरोध का सामना करना पड़ा, खंडवा जिले से कई प्रत्याशी लोकसभा टिकट की मांग कर रहे थे, जिसमें विशेष रूप से हिंदू नेता पालीवाल जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती यादव एवं स्थानीय नेता कोठारी भी उम्मीदवारी जाता रहे थे।

ज्ञानेश्वर पाटिल को टिकट मिलने का मुख्य कारण उनका सरल स्वभाव सहजता आठो विधानसभा में सक्रियता विगत ढाई वर्षो में निरंतर आठ विधानसभाओं के दौरे करते रहे ,कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी में अपनी विश्वास जमाया , कार्यकर्ता एवं जनता के छोटे-मोटे कामों को भी वह प्राथमिकता देते हुए कार्य करने की कोशिश करते थे, हर कार्यकर्ता का फोन उठाते थे यह उनकी मुख्य बात रही।

लोकसभा में चुनाव में पाटिल के लिए चुनौतियां तो बहुत रहेगी राह इतनी आसान नहीं है अब देखना यह होगा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस किसे अपना उम्मीदवार बनाती है हालांकि वर्तमान परिस्थितियों को देखा जाए तो पूरे भारतवर्ष में भाजपा का वर्चस्व है मोदीमय वातावरण बना हुआ है राम मंदिर निर्माण का आम जनता पर गहरा प्रभाव है लगता है वह निश्चित रूप से इस भावनाओं को वोट में परिवर्तित करेंगे अब आगे क्या होता है यह भविष्य के गर्त है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments