Sunday, March 29, 2026
Homeबुरहानपुरभाजपा का गांव चलो अभियान आज से- हर गांव में 24 घंटे...

भाजपा का गांव चलो अभियान आज से- हर गांव में 24 घंटे रहेंगे भाजपा नेता, पदाधिकारी* – शहर के अलावा जिले के 266 गांवों में चलेगा अभियान

*भाजपा का गांव चलो अभियान आज से- हर गांव में 24 घंटे रहेंगे भाजपा नेता, पदाधिकारी*
– शहर के अलावा जिले के 266 गांवों में चलेगा अभियान
बुरहानपुर(न्यूज ढाबा)–लोकसभा चुनाव नजदीक है। इस चुनाव को देखते हुए भाजपा ने देश के प्रत्येक गांव, समाज में विभिन्न वर्ग के साथ जिसमें हितग्राही, लाभार्थी, युवा, बहनें, समाज के अलग अलग वर्गों के साथ संपर्क करने का एक अभियान शुरू किया है जिसे गांव चलो अभियान नाम दिया गया है। इसके तहत भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि जिन्हें गांव आवंटित किए गए है वह उस गांव में पहुंचकर 24 घंटे रूकेंगे।
यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने गुरूवार दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय अटल कुंज पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। जिलाध्यक्ष डॉ. माने ने आगे बताया कि जिले के 266 गांव में 9, 10 और 11 फरवरी को गांव चलो अभियान चलेगा। इस दौरान लोगों से संपर्क करेंगे। जिले के दोनों विकासखंड नेपानगर, खकनार में भी जाएंगे। खकनार में 125 गांव, बुरहानपुर में 134 गांव है। इसके अलावा शाहपुर नगर परिषद, बुरहानपुर नगरीय, नेपानगर नगरीय क्षेत्र में हम बूथों पर जाकर संपर्क करेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता चाहे गांव का छोटा कार्यकर्ता हो या जनप्रतिनिधि, जिले का पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ट का पदाधिकारी इस अभियान में शामिल होंगे। बूथों पर जाकर विस्तारक के रूप में काम करेंगे। मोदी सरकार ने जो काम किए हैं उसकी जानकारी जन जन तक पहुंचाएंगे। इसके लिए बूथ समितियों को दायित्व सौंपे गए है। साथ ही जनप्रतिनिधियों को अलग अलग गांव आवंटित किए गए है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र गावड़े, अभियान के जिला सहसंयोजक योगेश पाटिल, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान, मंडल अध्यक्ष रुद्रेश्वर एंडोले, संभाजीराव सगरे सहित अन्य मौजूद रहे।
*यह है जिले की स्थिति-*
विकासखंड खकनार- 132 गांव
विकासखंड बुरहानपुर-134 गांव
नगर परिषद शाहपुर-16 बूथ
नगर पालिका नेपानगर-29 बूथ
नगर निगम बुरहानपुर-189 बूथ
शहर में कुल बूथ-234
ग्रामीण कुल बूथ-418
जिले में कुल बूथ-652
*इन जनप्रतिनिधियों को आवंटित किए गए गांव-*
– बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, ग्राम संग्रामपुर
– नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, ग्राम दातपहाड़ी खकनार
– भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, ग्राम इच्छापुर
– जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, ग्राम सागमली खकनार
– जिला उपाध्यक्ष गजानन महाजन, ग्राम बिरोदा
– महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, महाजनापेठ वार्ड
– राज्यमंत्री दर्जा द्रविंद्र मोरे, ग्राम जम्बूपानी फोपनार
– पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, ग्राम पाचौरी खकनार
– पूर्व महापौर अतुल पटेल, ग्राम दर्यापुर
– जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल फोपनार-2
– निलेश चौकसे प्रभारी जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि शिकारपुरा
*प्रवासी कार्यकर्ता के यह होंगे करणीय कार्य*
बूथ समिति की बैठक लेंगे जिसमें पन्ना प्रमुख भी उपस्थित रहे। बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों के कार्य विभाजन। नव मतदाता बनाना। वाट्सए ग्रुप निरीक्षण, नहीं बना तो बनाना। मतदाता सूची निरीक्षण, नमो ऐप डाउनलोड कराना। विकसित भारत के ब्रांड एंबेसेडर बनाना। विगत चुनावों के मतों के आधार पर समीक्षा। 2024 में 51 प्रतिशत प्रतिशत से अधिक वोट का लक्ष्य। यदि पहले से ही 51 प्रतिशत से अधिक वोट मिलता है तब और अधिक लाने का लक्ष्य। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं में उस गांव, नगरीय क्षेत्र से कुल पंजीकृत व्यक्तियों की संख्या।
*यह भी करेंगे-*
– जनसंघ कालीन व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट। परिवार के कार्यकर्ताओं से भेंट। युवाओं, किसान समूह, खिलाड़ियों से भेंट, छात्र नेताओं से भेंट।
– विद्यालय में अध्यापकों, छात्रों से चर्चा। मतदाता पुरस्कृत व्यक्तियों से भेंट। एनजीओ, स्व सहायता समूह से जुड़े लोगों से भेंट। धार्मिक स्थलों का दर्शन। अनुसूचित जाति, जनजाति मोहल्लों में जाना। लाभार्थी संपर्क, उनकी वार्ता लेना, सोशल मीडिया पर अपलोड करना।
– चुने हुए जनप्रतिनियियों से भेंट, शहीद सैनिक परिवारों, सरकारी कर्मचरी पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, पोस्टमैन आदि से संवाद।
– स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण व अमृत सरोवर पर स्वच्छता जैसा कोई कार्यक्रम करना। पार्टी में शामिल नए लोगों से मिलना। दूसरे दल के प्रमुख व्यक्तियों से यदि संभव हो तो मिल सकते हैं। स्थानीय खेल गतिविधियों में भाग लेना।

*भाजपा का गांव चलो अभियान आज से- हर गांव में 24 घंटे रहेंगे भाजपा नेता, पदाधिकारी*

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

– शहर के अलावा जिले के 266 गांवों में चलेगा अभियान

बुरहानपुर। लोकसभा चुनाव नजदीक है। इस चुनाव को देखते हुए भाजपा ने देश के प्रत्येक गांव, समाज में विभिन्न वर्ग के साथ जिसमें हितग्राही, लाभार्थी, युवा, बहनें, समाज के अलग अलग वर्गों के साथ संपर्क करने का एक अभियान शुरू किया है जिसे गांव चलो अभियान नाम दिया गया है। इसके तहत भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि जिन्हें गांव आवंटित किए गए है वह उस गांव में पहुंचकर 24 घंटे रूकेंगे।

यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने गुरूवार दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय अटल कुंज पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। जिलाध्यक्ष डॉ. माने ने आगे बताया कि जिले के 266 गांव में 9, 10 और 11 फरवरी को गांव चलो अभियान चलेगा। इस दौरान लोगों से संपर्क करेंगे। जिले के दोनों विकासखंड नेपानगर, खकनार में भी जाएंगे। खकनार में 125 गांव, बुरहानपुर में 134 गांव है। इसके अलावा शाहपुर नगर परिषद, बुरहानपुर नगरीय, नेपानगर नगरीय क्षेत्र में हम बूथों पर जाकर संपर्क करेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता चाहे गांव का छोटा कार्यकर्ता हो या जनप्रतिनिधि, जिले का पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ट का पदाधिकारी इस अभियान में शामिल होंगे। बूथों पर जाकर विस्तारक के रूप में काम करेंगे। मोदी सरकार ने जो काम किए हैं उसकी जानकारी जन जन तक पहुंचाएंगे। इसके लिए बूथ समितियों को दायित्व सौंपे गए है। साथ ही जनप्रतिनिधियों को अलग अलग गांव आवंटित किए गए है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र गावड़े, अभियान के जिला सहसंयोजक योगेश पाटिल, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान, मंडल अध्यक्ष रुद्रेश्वर एंडोले, संभाजीराव सगरे सहित अन्य मौजूद रहे।

*यह है जिले की स्थिति-*

विकासखंड खकनार- 132 गांव

विकासखंड बुरहानपुर-134 गांव

नगर परिषद शाहपुर-16 बूथ

नगर पालिका नेपानगर-29 बूथ

नगर निगम बुरहानपुर-189 बूथ

शहर में कुल बूथ-234

ग्रामीण कुल बूथ-418

जिले में कुल बूथ-652

*इन जनप्रतिनिधियों को आवंटित किए गए गांव-*

– बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, ग्राम संग्रामपुर

– नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, ग्राम दातपहाड़ी खकनार

– भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, ग्राम इच्छापुर

– जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, ग्राम सागमली खकनार

– जिला उपाध्यक्ष गजानन महाजन, ग्राम बिरोदा

– महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, महाजनापेठ वार्ड

– राज्यमंत्री दर्जा द्रविंद्र मोरे, ग्राम जम्बूपानी फोपनार

– पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, ग्राम पाचौरी खकनार

– पूर्व महापौर अतुल पटेल, ग्राम दर्यापुर

– जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल फोपनार-2

– निलेश चौकसे प्रभारी जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि शिकारपुरा

*प्रवासी कार्यकर्ता के यह होंगे करणीय कार्य*

बूथ समिति की बैठक लेंगे जिसमें पन्ना प्रमुख भी उपस्थित रहे। बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों के कार्य विभाजन। नव मतदाता बनाना। वाट्सए ग्रुप निरीक्षण, नहीं बना तो बनाना। मतदाता सूची निरीक्षण, नमो ऐप डाउनलोड कराना। विकसित भारत के ब्रांड एंबेसेडर बनाना। विगत चुनावों के मतों के आधार पर समीक्षा। 2024 में 51 प्रतिशत प्रतिशत से अधिक वोट का लक्ष्य। यदि पहले से ही 51 प्रतिशत से अधिक वोट मिलता है तब और अधिक लाने का लक्ष्य। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं में उस गांव, नगरीय क्षेत्र से कुल पंजीकृत व्यक्तियों की संख्या।

*यह भी करेंगे-*

– जनसंघ कालीन व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट। परिवार के कार्यकर्ताओं से भेंट। युवाओं, किसान समूह, खिलाड़ियों से भेंट, छात्र नेताओं से भेंट।

– विद्यालय में अध्यापकों, छात्रों से चर्चा। मतदाता पुरस्कृत व्यक्तियों से भेंट। एनजीओ, स्व सहायता समूह से जुड़े लोगों से भेंट। धार्मिक स्थलों का दर्शन। अनुसूचित जाति, जनजाति मोहल्लों में जाना। लाभार्थी संपर्क, उनकी वार्ता लेना, सोशल मीडिया पर अपलोड करना।

– चुने हुए जनप्रतिनियियों से भेंट, शहीद सैनिक परिवारों, सरकारी कर्मचरी पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, पोस्टमैन आदि से संवाद।

– स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण व अमृत सरोवर पर स्वच्छता जैसा कोई कार्यक्रम करना। पार्टी में शामिल नए लोगों से मिलना। दूसरे दल के प्रमुख व्यक्तियों से यदि संभव हो तो मिल सकते हैं। स्थानीय खेल गतिविधियों में भाग लेना।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments