Tuesday, February 24, 2026
HomeराजनीतिBJP ने 5 पार्षदों को 6 साल के लिए किया निष्कासित, नगर...

BJP ने 5 पार्षदों को 6 साल के लिए किया निष्कासित, नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को भी दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता।

BJP ने 5 पार्षदों को 6 साल के लिए किया निष्कासित, नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को भी दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता।

धार (न्यूज ढाबा)–जिले में हाल ही में संपन्‍न हुए विधानसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन नेताओं पर कार्रवाई की है, जो भाजपा के खिलाफ काम कर रहे थे। साथ ही उन लोगों पर भी कार्रवाई की है, जो चुनाव में निष्क्रिय थे। यह कार्रवाई पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा के उस बयान के बाद देखने को मिली है, जो उन्‍होंने आभार रैली के दौरान धार की आनंद चौपाटी पर दिया था। इस दौरान एक पत्र भी जिलाध्‍यक्ष मनोज सोमानी को सौंपा गया था। भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों की सहमति लेकर निष्‍कासन की बड़ी कार्रवाई की है। इसमें धार शहर, धार ग्रामीण, सागौर, नालछा मंडल के पदाधिकारियों पर यह कार्रवाई देखने को मिली है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों केे मोर्चा पदाधिकारियों को भी पदमुक्‍त कर दिया गया है। यह आदेश जिलाध्‍यक्ष द्वारा जारी किए गए है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments