Homeआयोजनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नरेंद्र मोदी विचार मंच का सेवा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नरेंद्र मोदी विचार मंच का सेवा पखवाड़ा शुरू: पूजन, पौधारोपण और फल वितरण से की सेवा कार्यों की शुरुआत।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नरेंद्र मोदी विचार मंच का सेवा पखवाड़ा शुरू: पूजन, पौधारोपण और फल वितरण से की सेवा कार्यों की शुरुआत

  • पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा के संकल्प के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन; दिव्यांग बच्चों के खिले चेहरे

न्यूज़ ढाबा (बुरहानपुर)– देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘नरेंद्र मोदी विचार मंच’, जिला बुरहानपुर द्वारा 17 सितंबर से व्यापक जनसेवा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ किया गया। इस पखवाड़े के दौरान पूरे जिले में पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंच के पदाधिकारियों द्वारा विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ, जहां सभी ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रार्थना की।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश: शुभारंभ के तहत तिलक हॉल स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में औषधीय व फलदार पौधों का रोपण किया गया। मंच के वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि प्रकृति का संवर्धन ही भावी पीढ़ी का सुरक्षित भविष्य है, इसलिए हर नागरिक को पौधारोपण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

विशेष बच्चों संग बांटी खुशियां: इसके पश्चात मंच के सदस्य रास्तीपुरा स्थित मूक-बधिर एवं दृष्टिबाधित विद्यालय पहुंचे। वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ताजे फल एवं मिष्ठान वितरित किए गए। मंच के कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ आत्मीय पल बिताए, जिससे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई।

उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अंत्योदय’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति: कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज अग्रवाल, संभाग महामंत्री श्री राजप्रकाश श्रीवास्तव, बुरहानपुर जिला अध्यक्ष श्री महेश सिंह चौहान, राष्ट्रीय सचिव (महिला मोर्चा) श्रीमती उमा कपूर, प्रदेश मंत्री (महिला मोर्चा) श्रीमती संध्या कदवाने एवं प्रदेश आईटी प्रभारी श्रीमती पूजा नागडा उपस्थित रहे।

साथ ही वरिष्ठ सदस्य श्री महेंद्र कुमार पारीक, श्रीमती दीपिका सोनी, श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, श्री संजय चीते, शेख अनीश पिंजारी, श्री कैलाश चंद्र अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में मंच के कार्यकर्ता, विद्यालय परिवार और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments