वॉटर हार्वेस्टिंग के नाम पर बड़ा घोटाला, एडवोकेट ठाकुर प्रियांक सिंह ने मौके पर पहुंचकर खोला मोर्चा उच्च स्तरीय जांच की मांग।
बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–नगर पालिक निगम बुरहानपुर के अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में स्वीकृत 1.48 करोड़ रुपये की सामुदायिक रेन वॉटर रिचार्ज/हार्वेस्टिंग परियोजना में भ्रष्टाचार और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर बुरहानपुर मजदूर यूनियन अध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर प्रियांक सिंह ने सीधा मोर्चा खोल दिया है।
प्रियांक सिंह ने इंदिरा कॉलोनी स्थित कार्यस्थल (ग्राउंड जीरो) पर पहुंचकर मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में निगम प्रशासन तथा इंदौर के ठेकेदार दुष्यंत ठाकुर की सांठगांठ का पर्दाफाश किया।

