Tuesday, March 17, 2026
Homeप्रशासनिकखंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के सतत प्रयास से नेपा मिल में...

खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के सतत प्रयास से नेपा मिल में फिर गूंजा उत्पादन का शंखनाद, नेपानगर ने रचा इतिहास।

बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–

  • पुनर्जीवित हुई नेपा मिल, रोजगार और विकास की नई उम्मीद जगी
    बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के सतत प्रयासों से बंद पड़ी नेपानगर स्थित नेपा लिमिटेड अखबारी कागज मिल में एक बार फिर उत्पादन प्रक्रिया का प्रारंभ होना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बन गया है। इस उपलब्धि से पूरे नेपानगर सहित आसपास के आदिवासी अंचल में उत्साह और नई उम्मीदों का संचार हुआ है।
    आर्थिक पुनर्जागरण की मजबूत शुरुआत
    सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक मिल का पुनः संचालन नहीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक पुनर्जागरण की मजबूत शुरुआत है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी का हृदय से आभार व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन एवं संवेदनशील दृष्टिकोण के कारण ही यह ऐतिहासिक मिल पुनर्जीवित हो सकी है।
    निरंतर प्रयास का परिणाम
    सांसद पाटील ने बताया कि नेपा मिल के पुनः संचालन के लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किए हैं और प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री से मुलाकात कर मिल के लिए आवश्यक कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार शीघ्र ही इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेगी, जिससे मिल पूर्ण क्षमता के साथ संचालित हो सकेगी और क्षेत्र के युवाओं को व्यापक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
    अधिकारी और कर्मचारियों का सामुहिक प्रयास
    सांसद ने विशेष रूप से नेपा मिल के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों एवं श्रमिक साथियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में ट्रायल रन को सफल बनाना कर्मचारियों की प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसने इस पुनर्जीवन की मजबूत नींव रखी है।
    यह मांग भी होंगी पूरी
    सांसद पाटील ने कहा कि गत दिनों मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेपानगर आगमन के दौरान उन्होंने प्रदेश के सभी शासकीय विभागों में नेपा मिल में उत्पादित कागज के उपयोग हेतु नीतिगत निर्णय लेने की मांग रखी थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यह महत्वपूर्ण मांग भी शीघ्र पूर्ण होगी।उन्होंने कहा कि नेपा मिल का पुनः संचालन न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा, बल्कि नेपानगर सहित आदिवासी अंचल के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा।
    अंत में सांसद ने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नेपानगर के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत है।
    सांसद का माना आभार
    मिल के पुनः प्रारंभ होने पर नेपा मिल के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक रूप से सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सांसद के सतत प्रयासों, प्रतिबद्धता और सक्रिय पहल के कारण ही मिल का पुनर्जीवन संभव हो सका है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments