Friday, February 6, 2026
Homeमध्यप्रदेशमोहन यादव कैबिनेट में मंगलवार, 9 सितंबर 2025 को कई अहम फैसले...

मोहन यादव कैबिनेट में मंगलवार, 9 सितंबर 2025 को कई अहम फैसले मंजूर किए गए हैं। जिसमें मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के एक बड़े प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है।

मोहन यादव कैबिनेट में मंगलवार, 9 सितंबर 2025 को कई अहम फैसले मंजूर किए गए हैं। जिसमें मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के एक बड़े प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है।

(न्यूज़ ढाबा)–मध्यप्रदेश में दो साल बाद नगरीय निकाय चुनाव होना है। जिसको लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव की प्रणाली में संशोधन करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत प्रदेश की नगरीय निकायों में अब महापौर और अध्यक्ष को सीधे जनता चुनेंगी। यानी अब नगरीय निकाय के सीधे चुनाव होंगे। इस प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूर कर दिया गया है।

अभी पार्षद चुन रहे महापौर-अध्यक्ष

कैबिनेट में मंजूर प्रस्ताव के तहत अब मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव में महापौर को जनता डायरेक्ट चुनेंगी। इसी तरह निकाय के अध्यक्ष भी सीधे चुने जा सकेंगे। अब तक नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद महापौर को चुनते थे, लेकिन अब संशोधन के बाद से ऐसा नहीं होगा। ऐसा ही नियम अध्यक्ष चुनाव के लिए भी लागू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments