Saturday, January 10, 2026
Homeबुरहानपुरमातृशक्ति का अपमान कर कांग्रेस समाज व संस्कृति के विपरीत कार्य कर...

मातृशक्ति का अपमान कर कांग्रेस समाज व संस्कृति के विपरीत कार्य कर रही है-अर्चना चिटनिस।

मातृशक्ति का अपमान कर कांग्रेस समाज व संस्कृति के विपरीत कार्य कर रही है-अर्चना चिटनिस।

बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दिवंगत माता जी को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने के खिलाफ बुरहानपुर के कमल चौक पर भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी), भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने एवं के नेतृत्व में महिला मोर्चा के साथ पार्टी पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और अपना रोष व्यक्त किया।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दिवंगत माता जी को लेकर कांग्रेस नेता ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। प्रधानमंत्री जी को पूरा विश्व सम्मान करता है, कांग्रेस नेता उनको भी अपशब्द कहते हैं। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री जी की माताजी ही नहीं देश की सभी माता-बहनों का अपमान किया है। मातृशक्ति को अपमानित करना कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की संस्कृति व परंपरा बन गई है। श्रीमती चिटनिस ने कहा बिहार की एक सभा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री जी की माता जी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की गई। इस टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के साथ देश के बुद्धिजीवी एवं संभ्रांतजन भी आक्रोशित हैं। देश और दुनियाभर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए कांग्रेस नेता अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। नफरत की आग में जलने वाली कांग्रेस और उसके सहयोगी दल राजनीतिक मर्यादा और राजनीतिक सुचिता को छोड़कर असभ्यता की सीमा लांघ चुके हैं। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता की दिवंगत माताजी के संबंध में इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर कांग्रेस ने भारतीय समाज और संस्कृति के विपरीत कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ प्रधानमंत्री जी की माता जी का नहीं, बल्कि देश की संपूर्ण मातृशक्ति का अपमान किया है। देश की जनता और मातृशक्ति इस अक्षम्य अपराध के लिए कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी।

बुरहानपुर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, मनोज लधवे, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीमती वीरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चौधरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, कैलाश पारीख, श्रीमती जयश्री पाटिल, श्रीमती किरण रायकवार, श्रीमती सुनिता वाजपेयी, श्रीमती उमा कपूर, श्रीमती सावित्री बत्रा, श्रीमती सुधा चौकसे, श्रीमती अंजलि गढ़े, श्रीमती करूणा भट्ट, श्रीमती नीमा पिलिया, श्रीमती संध्या कदवाने, श्रीमती सरोज मुहासे, श्रीमती रिना महाजन, श्रीमती साधना पवार, श्रीमती चेतना रावतोले, श्रीमती अर्चना पाटिल, श्रीमती संगीता पगारे, श्रीमती ममता दुबे, श्रीमती कल्पना मिश्रा, राजेश चौहान, किशोर राठौर, रूद्रेश्वर एंडोले, राजू पाटिल, संभाजीराव सगरे, चिंटू राठौर, अक्षय मोरे, ईश्वर चौहान, सुनिल वाघे, गौरव शुक्ला, विशाल भावसार, गंुजन श्रॉफ, राजेन्द्र ठाकुर, राजकुमार वाघ सहित हजारों की संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments