100 युवाओं ने ब्लड डोनेट कर मनाया कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर का जन्मदिन मानवता का दिया संदेश ।
बुरहानपुर (न्यूज़ ढाबा)_मध्य प्रदेश एक ऐसा प्रदेश है कि यहां पर हर कोई व्यक्ति हर दूसरे व्यक्ति की मदद करना चाहता है मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में हर्षित ठाकुर फ्रेंड्स क्लब और हजरत निजामुद्दीन ग्रुप के माध्यम से हर बार ब्लड डोनेट शिविर आयोजित किया जाता है। इस बार भी ग्रुप के एक सदस्य कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर यह ब्लड डोनेट शिविर निजी अस्पताल और जिला अस्पताल में आयोजित हुआ यहां पर सबसे अधिक युवाओं ने ब्लड डोनेट कर मानवता का संदेश दिया। कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे जन्मदिन के अवसर पर हर बार युवा पिछले 10 वर्षों से ब्लड डोनेट सिविल आयोजित कर रहे हैं। तो वही बेसहारा लोगों की मदद के काम भी करते हैं इस बार भी वृद्धा आश्रम में पहुंचकर लोगों को भोजन करवाया तो वहीं मरीजों को फल फ्रूट का भी वितरण किया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की तो वही जगह-जगह कार्यक्रम भी आयोजित हुए तो वही महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया गया। सबसे पहले स्वर्गीय ठाकुर शिवकुमार सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसके बाद कई मंदिर मस्जिद और दरगाहों पर दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जगह-जगह उनके समर्थकों ने हर्षित ठाकुर का केक काटकर युवाओं ने जन्मदिन मनाया औ जन्मदिन की बधाई दी इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।