पांगरी मध्यम सिंचाई योजना का कार्य शुरू किसानों ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटील-विधायक मंजू दादू का माना आभार।
बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–नेपानगर विधानसभा अंतर्गत खकनार तहसील के ग्राम पांगरी में मध्यम सिंचाई योजना का कार्य शुरू हो गया है। 112.50 करोड़ की योजना से 15 गांव की लगभग 4 हज़ार 400 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
RELATED ARTICLES


रविवार को क्षेत्रीय किसानों ने सांसद कार्यालय पहुंचकर लोकप्रिय सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और नेपानगर विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू से भेंट कर आभार व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि यह योजना हमारे लिए वरदान साबित होगी। इस दौरान सांसद श्री पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार जनहितैषी व किसानो की सरकार है। पांगरी परियोजना धरातल पर उतर जाने के बाद किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा वही इस क्षेत्र में भू-जल स्तर में भी बढ़ोतरी होंगी। विधायक मंजू दादु ने कहा कि इतनी बड़ी सौगात मेरे विधानसभा क्षेत्र में देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का आभार। किसानो के खेत तक सिचाईं का जल पहुचेगा आप सभी को बधाई।