Saturday, February 7, 2026
Homeप्रशासनिकअसम सरकार का बड़ा फैसला ! जुम्मे की छुट्टी को हिमंता बिस्वा...

असम सरकार का बड़ा फैसला ! जुम्मे की छुट्टी को हिमंता बिस्वा सरमा ने खत्म किया! जुम्मे यानी शुक्रवार के दिन मुसलमानों नमाज पढ़ने के लिए 2 घंटे का ब्रेक लेते थे।

असम सरकार का बड़ा फैसला ! जुम्मे की छुट्टी को हिमंता बिस्वा सरमा ने खत्म किया! जुम्मे यानी शुक्रवार के दिन मुसलमानों नमाज पढ़ने के लिए 2 घंटे का ब्रेक लेते थे।

असम (न्यूज़ ढाबा)–जुमे की नमाज पर असम सरकार का बड़ा फैसला, CM हिमंत सरमा ने खत्म किया अंग्रेजों के जमाने का नियम

असम सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए जुम्मा ब्रेक पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सीएम ने कहा हमने 2 घंटे के जुम्मा ब्रेक को खत्म करके असम विधानसभा ने उत्पादकता को प्राथमिकता दी है और औपनिवेशिक बोझ के एक और निशान को हटा दिया है। यह प्रथा मुस्लिम लीग के सैयद सादुल्ला ने 1937 में शुरू की थी।

विधानसभा में मिलता था 2 घंटे का ब्रेक

बता दें कि असम विधानसभा में हर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मुस्लिम विधायकों के लिए नमाज अदा करने के लिए दो घंटे का ब्रेक दिया जाता था। अब सरकार ने नियम बदल दिया है और आगे से शुक्रवार को कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा।

सर्वसम्मति से हुआ फैसला

यह निर्णय असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दैमरी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। इस निर्णय को सभी विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

लोकसभा, राज्यसभा और अन्य राज्यों की विधानसभाओं में भी नमाज के लिए कोई ब्रेक नहीं दिया जाता है। इसलिए असम विधानसभा के अध्यक्ष ने भी इस ब्रिटिश युग के नियम को समाप्त करने का फैसला किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments