Tuesday, February 24, 2026
Homeधर्म-कर्मबुरहानपुर मुस्लिम समाज ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस जश्ने...

बुरहानपुर मुस्लिम समाज ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी पारंपरिक उत्साह एवं हर्ष के साथ मनाया। 

बुरहानपुर (न्यूज ढाबा)–बुरहानपुर मुस्लिम समाज ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी पारंपरिक उत्साह एवं हर्ष के साथ मनाया। 

इस अवसर पर नगर में एक भव्य जुलूस निकाला जो शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ गुजरा ,जुलूस में मुस्लिम उलेमाओं के साथ बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने जुलूस में एक विशेष एवं अलग पोशाक पहन रखी थी। इस जुलूस में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा हमारे देश की आन बान शान तिरंगा कुछ मुस्लिम युवक शान से तिरंगा लहराते जुलूस में चल रहे थे। पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए पूरे जुलूस के साथ रास्ते भर पुलिस प्रशासन एवं आलाधिकारी डटे रहे एवं शांतिपूर्ण जुलूस संपन्न करवाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments