Saturday, January 10, 2026
Homeराजनीतिभाजपा प्रदेश नेतृत्व ने पुर्व महापौर भोसले को इंदौर संभाग के घोषणा...

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने पुर्व महापौर भोसले को इंदौर संभाग के घोषणा पत्र समिति का प्रमुख का दायित्व सौंपा।

*भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने पुर्व महापौर भोसले को इंदौर संभाग के घोषणा पत्र समिति का प्रमुख का दायित्व सौंपा।*

बुरहानपुर (न्यूज ढाबा)–: भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश व्दारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए इंदौर संभाग के घोषणा पत्र समिति का बुरहानपुर के पुर्व महापौर अनिलभाऊ भोसले को संभागीय मुख्यालय का जिलाध्यक्ष एंव संभागीय घोषणा समिति का प्रमुख का दायित्व सौंपा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने आगामी विधानसभा चुनाव हेतु घोषणा पत्र बनाने हेतु मध्यप्रदेश के प्रत्येक संभाग में प्रमुख बनाए।इस समिति के प्रभारी पुर्व मंत्री श्री जयंत मलैया जी एंव सहप्रभारी श्री प्रभात झा जी है। पुर्व महापौर अनिल भोसले पर भरोसा जताते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी, प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री विष्णुदत्त शर्मा जी व्दारा इंदौर संभाग का घोषणा पत्र समिति का प्रमुख बनाया गया। इंदौर संभाग में विभिन्न जिलों का प्रभार सौंपा गया जिनमें इंदौर जिला, बुरहानपुर जिला, खण्डवा जिला, खरगोन जिला,बड़वानी जिला,धार जिला, अलीराजपुर जिला,झाबुआ जिले आते हैं। पुर्व महापौर अनिलभाऊ भोसले को समस्त जिलों के भाजपा जिलाध्यक्ष, समस्त सांसदो, समस्त विधायकों के साथ पार्टी पदाधिकारियों के साथ सभी भाजपा जिला मुख्यालयों पर बैठक का आयोजन कर विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा का घोषणा पत्र बनाने हेतु सुझाव लेना है।इन सभी बैठकों में जिले के व्यवसायी, डॉक्टर, इंजीनियर, समाजसेवीयो सहित गणमान्य जनता को भी बैठक में आमंत्रित कर उनसे भी भाजपा के घोषणा पत्र हेतु सुझाव प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय को सुचित करना है। पुर्व महापौर अनिलभाऊ भोसले ने इस बड़े दायित्व सौंपने पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments