Sunday, March 29, 2026
Homeराजनीतिकेंद्र की भाजपा सरकार बनी गरीबों की आवाज – भारती ताई पवार...

केंद्र की भाजपा सरकार बनी गरीबों की आवाज – भारती ताई पवार नेपानगर विधानसभा से प्रत्याशी मंजू राजेंद्र दादू ने धुलकोट क्षेत्र में किया जनसंपर्क।

बुरहानपुर(न्यूज ढाबा)–प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी जी के आने के बाद विकास का पहिया तेज गति से घूम रहा है। क्या सच नहीं है कि इससे पहले योजनाओं का इस्तेमाल भ्रष्टाचार करने के लिये किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। योजनाएं सीधे तौर पर जनहित का पर्याय बन रही हैं। बात चाहे पीएम आवास योजना की हो या शौचालय निर्माण की या फिर उज्जवला गैस कनेक्शन की, केन्द्र और राज्य सरकार ने जिस तरह से गरीबों की आंखों के आंसू पोंछे हैं, उसे किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है।


यह बात केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती ताई पवार ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुश्री मंजू दादू के समर्थन में धूलकोट क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान कही। इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप श्रॉफ, मंडल अध्यक्ष दीपक सोलंकी, मनोज टंडन सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं का विकास कार्यों से कोई वास्ता नहीं होता, वे छल और झूठ की राजनीति के सहारे सत्ता में काबिज होने का ख्वाब देख रहे हैं। मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने वाले फिर भ्रम फैलाएंगे, हमें जनता को सचेत करना है। जनता कांग्रेस के मंसूबों को अच्छी तरह से समझ गई है।


  1. जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने देश के साथ पूरे प्रदेश का विकास किया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं को करना है। मंडल अध्यक्षों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है।
    धुलकोट मंडल क्षेत्र के ग्राम गंभीरपुरा और नसीराबाद ग्राम में भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र एवं बूथ केंद्र प्रमुख कार्यकर्ता की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान नेपानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुश्री मंजू दादू को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments