Sunday, March 29, 2026
Homeराजनीति(Election)मूर्तिजापुर विधानसभा प्रभारी अतुल पटेल ने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर मंडलों की...

(Election)मूर्तिजापुर विधानसभा प्रभारी अतुल पटेल ने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर मंडलों की बैठक की एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की। 

मूर्तिजापुर विधानसभा प्रभारी अतुल पटेल ने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर मंडलों की बैठक की एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की। 

बुरहानपुर ( न्यूज़ ढाबा)– भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता पुर्व महापौर श्री अतुल पटेल ने मूर्तिजापुर विधानसभा क्षेत्र में जाकर विभिन्न कार्यकर्ताओं से भेंट कर उन्हें पार्टी की रीति नीति एवम कार्यशैली से अवगत किया।

5 सितंबर को मूर्तिजापुर ग्रामीण एवं मूर्तिजापुर शहर के मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली, जिसमे आने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा की गई।

इसके पूर्व भारत माता एवं पंडित दीनदयाल जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत बैठक का आरंभ किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष (मूर्तिजापुर शहर) श्री रितेश समाजकर, मंडल अध्यक्ष (मूर्तिजापुर ग्रामीण) श्री भूषण कोकाटे, मंडल प्रभारी श्री कमलाकर गावंडे , मंडल प्रभारी शहर श्री रावसाहेब कांबे , युवा अध्यक्ष श्री पप्पू मुले, अध्यक्ष(आकोला) श्री देवेंद्र देवर एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक हरीश पिंपले ने किया अतुल पटेल का स्वागत।

4 सितंबर को मूर्तिजापुर के प्रभारी श्री अतुल पटेल के मूर्तिजापुर पहुंचने पर विधायक श्री हरीश पिंपल ने अपने निवास पर प्रभारी अतुल पटेल का स्वागत किया।

मूर्तिजापुर के दौर में बुरहानपुर जिले से सहयोगी प्रभारी के रूप में श्री किशोर पाटिल (सुखपूरी) एवं श्री नंदा चौकसे जी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments