Sunday, March 29, 2026
Homeराजनीति(विधानसभा चुनाव 2023) बहनों ने ‘‘कमल मेहंदी लगाउंगी, कमल का बटन दबाउंगी‘‘...

(विधानसभा चुनाव 2023) बहनों ने ‘‘कमल मेहंदी लगाउंगी, कमल का बटन दबाउंगी‘‘ संकल्प लिया।

 ‘‘कमल मेहंदी लगाउंगी, कमल का बटन दबाउंगी‘‘  बहनों संकल्प लिया।

बुरहानपुर (न्युज धाबा)–सोमवार को कमल चौराहा पर ‘‘कमल मेहंदी लगाउंगी, कमल का बटन दबाउंगी‘‘ अभियान का शुभारंभ भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) एवं महापौर श्रीमती माधुरी पटेल ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या मंे महिलाओं ने सम्मिलित होकर एक-दूसरे को मेहंदी लगाई। कार्यक्रम को लेकर युवतियों में खासा उत्साह देखा गया। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र की माता-बहनों द्वारा सामूहिक रूप से परस्पर एक-दूसरे के हाथों पर कमल का फूल मेहंदी लगाकर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि कमल चौक से कमल मेहंदी अभियान आज से प्रारंभ हुआ। बुरहानपुर विधानसभा में कुल मतदाता करीब 3 लाख 22 हजार मतदाता है। इनमें लगभग 1 लाख 60 हजार बहने मतदाता है। आज से हर मोहल्ले, हर गांव, हर गली में घर-घर जाकर बहनों को मेहंदी लगाएंगे। हर बहन के दिल से आवाज निकल रही है कि कमल मेहंदी लगाउंगी कमल का बटन दबाउंगी। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि आज निजी स्कूल की शिक्षिका ने पास आकर बहुुत ही सुंदर कही-‘‘लाडली बहना का कहना 17 नवंबर आएंगी, पहले कमल का बटन दबाउंगी फिर भाईदूज मनाउंगी‘‘।

श्रीमती चिटनिस ने कहा कि बहनों को परिवार में विशेष अधिकार प्राप्त रहता है। हम किसी भी घर की रसोई हो या घर का कोई कोना सब जगह पहुंचकर परिवारजनों से मतदान के लिए आग्रह कर सकते है। भाजपा के पक्ष में अधिकतम मतदान कराने हेतु ‘‘कमल मेहंदी लगाउंगी, कमल का बटन दबाउंगी‘‘ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से हमको महिलाओं से जुड़कर और उन्हें अधिक से अधिक इस अभियन से जोड़ने का प्रयास करना है, ताकि आने वाली 17 नवंबर को भाजपा के पक्ष में अधिक मतदान हो सके। इस तरह सभी बूथों पर कमल मेहंदी अभियान को संचालित किया जा रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बुरहानपुर में करीब 300 बूथ और वार्ड स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं की बैठक और संपर्क अभियान चलाकर कमल चौराहा को इस ‘‘कमल मेहंदी लगाउंगी, कमल का बटन दबाउंगी‘‘ अभियान के नए प्रयोग से आम जनमानस में अधिक मतदान कराने हेतु जन जागृति लाई जाएगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, महापौर माधुरी पटेल, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जयश्री पाटिल, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष साधना विरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष रजनी गोपाल चौधरी, मनोज माने, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, संजय बिरला, मनोज अग्रवाल, अमित वारूड़े, विक्रम चंदेल, ईश्वर चौहान, धनराज महाजन, आशीष शुक्ला, स्वाती महाजन, राजकुमार वाघ, करूणा भट्ट, उमा कपूर, कविता मोरे, सावित्री बत्रा, सुभाष जाधव, अंकुश रोकड़े, गजेन्द्र वर्मा, सुधा चौकसे, संध्या कदवाने, नीमा पिलिया, अंजलि गढे़, साधना पवार, रत्ना बारी, चेतना रावतोले, माधवी सोनवणे, सुषमा चेत्रारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments