लोकसभा में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने पूरजोर तरीके से रखी मांग मेरे संसदीय क्षेत्र में
रेल लॉजिस्टिक्स सुविधा तथा वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज की मिले सौगात।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा धन्यवाद सांसद पाटील जी
बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–क्षेत्रीय विकास को लेकर सतत प्रयासरत रहने वाले खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बुधवार को लोकसभा में बुरहानपुर व खंडवा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज देने तथा विशेष ‘कार्गो हब’ या उन्नत रेल लॉजिस्टिक्स सुविधा विकसित करने की पुरजोर तरीके से मांग रखी। इसका जवाब देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि खंडवा लोकसभा सांसद अपने क्षेत्र के विकास को लेकर सतत प्रयासरत रहते हैं। संसदीय क्षेत्र के विकास को और अधिक गति कैसे मिले इस पर वह सदैव कार्य करते है,फीडबैक व फॉलोअप लेते हैं। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूँ साथ ही विश्वास दिलाता हू कि आपके द्वारा उठाई गई मांगों पर सरकार द्वारा सार्थक निर्णय लिया जाएगा।
*देश-विदेश से आते हैं पर्यटक*
सांसद श्री पाटील ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र खंडवा-बुरहानपुर से होकर गुजरने वाला रेल मार्ग उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है। खंडवा स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और बुरहानपुर के ऐतिहासिक व यूनेस्को श्रेणी के धरोहर स्थलों पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज दिया जाए।
*किसानों के लिए होंगी बड़ी सौगात*
सांसद ने बताया कि की मेरे संसदीय क्षेत्र के बुरहानपुर में बड़े पैमाने पर होने वाली केले,सोयाबीन, प्याज सहित अन्य कृषि उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुँचाने के लिए। इस क्षेत्र में विशेष ‘कार्गो हब’ या उन्नत रेल लॉजिस्टिक्स सुविधा की सौगात मिल जाती है तो कृषि व उद्योग क्षेत्र को तेज गति मिलेंगी।
*यह है रेलवे कार्गो हब*
सांसद ने बताया कि रेलवे कार्गो हब एक विशिष्ट रेलवे स्टेशन या टर्मिनल है, जो विभिन्न स्थानों से माल (कार्गो) को एकत्रित, सॉर्ट और वितरित करने का प्रमुख केंद्र होता है। यह हब-एंड-स्पोक मॉडल पर कार्य करता है, जहाँ छोटी ट्रेनें या सड़क मार्ग से माल हब पर आता है और फिर मुख्य ट्रेनों के माध्यम से गंतव्य तक पहुँचाया जाता है, जिससे रसद दक्षता बढ़ती है। रेल परिवहन सड़क की तुलना में सस्ता है। इससे औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेंगा। यह सौगात मिल जाती है तो
क्षेत्रिय विकास को तेज रफ्तार मिलेगी।

