Wednesday, April 1, 2026
Homeआयोजन"100 वर्ष की संघ यात्रा" के अंतर्गत बुरहानपुर में विविध गोष्ठियों का...

“100 वर्ष की संघ यात्रा” के अंतर्गत बुरहानपुर में विविध गोष्ठियों का आयोजन।

“100 वर्ष की संघ यात्रा” के अंतर्गत बुरहानपुर में विविध गोष्ठियों का आयोजन

बुरहानपुर(न्यूज़ ढाबा)–राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में “100 वर्ष की संघ यात्रा” मनाई जा रही है। इसी क्रम में बुरहानपुर नगर में दिनांक 04, 05 एवं 06 अप्रैल को विभिन्न वर्गों हेतु “जन गोष्ठी” कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
संघ की यह शताब्दी यात्रा राष्ट्र चिंतन एवं पुनर्निर्माण के संकल्प को समर्पित है। इस अभियान के माध्यम से संघ द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क स्थापित कर संवाद को सशक्त बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम की श्रृंखला में दिनांक 04 अप्रैल (शनिवार) को “प्रमुख महिला गोष्ठी” का आयोजन सायं 4:30 बजे स्व. परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस अवसर पर संघ के मा. प्रांत संघ चालक श्री प्रकाशजी शास्त्री मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।
दिनांक 05 अप्रैल को “प्रमुख जन गोष्ठी” का आयोजन सायं 5:30 बजे गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम में संघ के माननीय क्षेत्र संपर्क प्रमुख श्री प्रवीण जी गुप्त मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे।
इसी क्रम में दिनांक 06 अप्रैल को “प्रमुख युवा गोष्ठी” का आयोजन सायं 5:30 बजे गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में संघ के माननीय क्षेत्र प्रचारक श्री प्रेम शंकर जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments