Saturday, January 10, 2026
Homeमध्यप्रदेशनेपानगर विधायक ने जनता का जाना हालचाल, समस्याओं का किया तत्काल निराकरण

नेपानगर विधायक ने जनता का जाना हालचाल, समस्याओं का किया तत्काल निराकरण

बुरहानपुर। नेपानगर विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सुमित्रादेवी कास्डेकर गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्रामो का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओ से रूबरू होकर उनका तत्काल निराकरण किया।

विधायक श्रीमती कास्डेकर गुरुवार प्रात: क्षेत्र की जनता का हाल जानने पहुंची। वे ग्राम दर्यापुर, नयाखेड़ा, दूधिया गोराडिया, नावरा, शिंदखेड़ा, रहमानपुर, हैदरपुर, बड़ी टांडा, डाबियाखेड़ा पहुंची। डाबिया में रामदेव बाबा की पालकी यात्रा में शामिल हुई। पालकी यात्रा राजस्थान रामदेवरा जा रही है। विधायक श्रीमती कास्डेकर ने भ्रमण के दौरान जनता का हालचाल जाना। मिली शिकायतो का तत्काल निराकरण करते हुए संबंधित अफसरों से बात की गई।

इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेता दौलत कोल्हे, युवराज पाटिल, संतोष चौधरी, पवन पाटिल, संतोष चौधरी, क्षितिज महाजन, गुड्डू कीर, सुन्दरलाल भाई, सुरेश पवार, नावरा मंडल अध्यक्ष मनोज महाजन, नावरा मंडल महामंत्री सुनील यादव, धीरज पाटिल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नावरा, गुलशेर ख़ान अध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा नावरा, राजेश कास्डेकर, सचिन मंडलकर, जीतू प्रजापति सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments