Saturday, January 10, 2026
Homeमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023, मेरे साथ दो बार अन्याय हुआ, विधानसभा...

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023, मेरे साथ दो बार अन्याय हुआ, विधानसभा में जाकर कंचे नहीं खेलूंगा, चुनाव लड़ूंगा भी और जीतूंगा भी दहाड़े– हर्षवर्धन

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023, मेरे साथ दो बार अन्याय हुआ, विधानसभा में जाकर कंचे नहीं खेलूंगा, चुनाव लड़ूंगा भी और जीतूंगा भी दहाड़े– हर्षवर्धन

बुरहानपुर (न्यूज ढाबा)–आज सुबह 8:00 बजे से ही संजय नगर स्थित स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के निवास पर लोगों का जमावड़ा लगना प्रारंभ हो गया था । ढोल ताशे डीजे के साथ संजय नगर से हर्षवर्धन सिंह चौहान की रैली प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गांधी चौक पर समाप्त हुई रैली में लगभग 6000 से ज्यादा कार्यकरता नजर आए ,यहां हम बात करें भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की तो वह भी भारी मात्रा में रैली में नजर आए रैली का संपूर्ण मार्गों पर हर्षवर्धन सिंह चौहान के समर्थकों ने मंच लगाकर जगह-जगह पर स्वागत अभिनंदन किया।

रेली में छलका हर्षवर्धन का दर्द कहा दो बार मेरे साथ अन्याय हुआ, इस बार चुनाव लड़ूंगा भी और जीतूंगा भी विधानसभा में जाकर जनता की समस्याओं का हल करूंगा, विधानसभा जाकर कंचे नहीं खेलूंगा। रैली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बात करें तो एक लंबी लिस्ट नजर आती है जिसमें विशेष रूप से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में मनोज तारवाला, युवराज महाजन, राजू जोशी, राहुल जोशी ,रमेश पाटीदार, किशोर पाटिल सुखपूरी, किशोर पाटिल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ,नागिन सन्यास पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति, विजय गुप्ता, संजय जाधव,लक्ष्मण महाजन, बापू महाजन, केशव महाजन, सुनील महाजन ,निवृत्ति कोली, विनोद इंगले ,दीपक पाटिल, विनोद पाटिल ,राजेश महाजन ,और अनगिनत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। अब देखना यह होगा कि भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिला अध्यक्ष मनोज लधवे इन पर क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हैं या फिर चुप्पी साधे रखेगे हैं बहरहाल इस रेली ने भारतीय जनता पार्टी की नींद उड़ा रखी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments