Sunday, December 14, 2025
Homeमध्यप्रदेशप्रदेश भाजपा के द्वारा भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में खंडवा लोकसभा...

प्रदेश भाजपा के द्वारा भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में खंडवा लोकसभा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुए।

बुरहानपुर (न्यूज ढाबा)–आज पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर प्रदेश भाजपा के द्वारा आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में खंडवा लोकसभा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल खंडवा लोकसभा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुए।

24 अक्टूबर रात 10:00 बजे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर के लगभग 600 कार्यकर्ताओं के साथ विशेष ट्रेन से भोपाल महाकुंभ के लिए रवाना हुए। भोपाल में भारतीय जनता पार्टी संगठन के द्वारा कार्यकर्ताओं के लिए सुबह नाश्ता एवं भोजन की सुचारू व्यवस्था की गई थी सभी कार्यकर्ता जंबूरी मैदान पहुंचकर देश की यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के आशीर्वचनों को आत्मसात कर अपने गंतव्य को रवाना हुए ।

बुरहानपुर जिले से लगभग 1200 कार्यकर्ता भोपाल में हो रहे कार्यकर्ता महाकुंभ में सम्मिलित । जिसमें मुख्य रूप से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ,पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला ,सांसद प्रतिनिधि मनोज टंडन, जिला अध्यक्ष मनोज लधवे ,मंडल अध्यक्ष विनोद पाटिल, विक्रम चंदेल एवं सभी मोर्चे प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments